मुख्यमंत्री आज कोण्डागांव को देगें 213 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपये लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिन नए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से 20.86 करोड़ रूपए की लागत से 34.45 किलोमीटर लम्बी 5 नई सड़कों देऊरबाल से तरईबेड़ा, मोहलई से चेराकुर-गुमगा, माकड़ी से ओटेंडा, कोरमेल से परोदा, बादालूर-कांगा […]

पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए: रतन लाल डांगी

० नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन रायपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के विवेचक एवम् राजपत्रित अधिकारियों को महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो के निर्देशन में आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए अकादमी के निदेशक रतन लाल डांगी ने ये बात कही। श्री डांगी ने कहा कि जब तक महिलाओं में उनके विरुद्ध घटित होने वाली घटनाओं का […]

सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

० सोशल मीडिया में रामायण महोत्सव के प्रसारण ने जनरेट किए 10 मिलियन व्यूज ० ट्विटर में भी ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव 2 देश व 13 राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों ने 765 मिनट की दी शानदार प्रस्तुतियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ० ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े देश दुनिया के लोग रायपुर।रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा। रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों […]

पर्यावरण संरक्षण के लिये जन-भागीदारी जरूरी: मोहम्मद अकबर

० विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मण्डल को तीन विश्व रिकार्ड प्राप्त ० राजधानी रायपुर में पर्यावरण जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम संपन्न रायपुर।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन विश्व रिकार्ड प्राप्त हुए। इनमें गोबर पेंट से 3600 स्क्वैयर फीट की कैनवास पेंटिंग बनाये जाने पर लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिये जाने पर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और वर्ल्ड रिकार्ड बुक की ट्राफियॉं व प्रमाण-पत्र मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा मण्डल के अध्यक्ष श्री सुब्रत साहू को प्रदान किए। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर […]

जनजाति समाज से बड़े प्रतिष्ठित समाजसेवी,संस्थाओं के पदाधिकारी सहित 300 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल

रायपुर। सोमवार को जनजाति समाज से बड़े प्रतिष्ठित समाजसेवी,संस्थाओं के पदाधिकारी सहित 300 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे. भाजपा में प्रवेश करने वालों में ज्यादातर सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज के लोग शामिल हैं. पीआर निर्मल पूर्व संयुक्त कलेक्टर, भूपेंद्र दर्रो संरक्षक गोंडवाना समाज युवा प्रभाग बस्तर संभाग, चंद्रशेखर मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक, रमेश मंडावी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज कांकेर, जितेंद्र मरकाम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार, विष्णु […]

मुख्यमंत्री ने किसानों से की अपील : आगामी खरीफ सीजन में जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का अधिक से अधिक करें उपयोग

० जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का अधिक से अधिक करें उपयोग ० भूमि की उर्वरता बढ़ेगी, खेती की लागत होगी कम ० मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्र्रहियों को 21.31 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण ० गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक किया जा चुका है 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान ० गौठान समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों को मानदेय के रूप में आज जारी की गई 1.13 करोड़ रुपए की राशि ० आने वाले मानसून में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपने गांव और गौठानों को बनाएं हरा-भरा रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से आगामी खरीफ सीजन में खेती-किसानी में […]

रामगढ़ विश्व की महत्वपूर्ण धरोहर, राम वनगमन पर्यटन परिपथ देखने पूरी दुनिया आएगी छत्तीसगढ़ – अमरजीत भगत

० ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो‘‘, अलग-अलग रागों पर श्री हेमराज का अद्भुत बांसुरी वादन ० महाकवि कालिदास की रचना स्थली के विशेष संदर्भ में रामगढ़ का महत्व विषय पर शोधार्थियों ने किया शोध पत्रों का वाचन रायपुर।सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ की पहचान अनेक रूपों में की जाती है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल रामगढ़ में विश्व की प्राचीन नाट्यशाला है। यहां रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालिदास के खंडकाव्य मेघदूत की प्रेरणा हैं। इस प्राचीन स्थल के महत्व को उल्लेखित करने और सुरम्यता का आनंद लेने यहां रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता हैं। आषाढ़स्य प्रथमदिवसे यानी आषाढ़ माह के प्रथम दिवस प्रतिवर्ष रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता है। […]

व्यापमं की परीक्षाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क

० व्यापमं की वेबसाईट पर अभ्यर्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा, बार-बार अपनी मूल जानकारी भरने की नहीं होगी जरूरत ० प्रोफाइल की सुविधा से आवेदकों को हो रही आसानी ० 7 लाख 80 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने व्यापमं में बनाई अपनी प्रोफाइल ० प्रोफाइल के माध्यम से अब तक 12 लाख 26 हजार से अधिक आवेदन पत्र भरे गए रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवा उत्साहित है और भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा […]

पुलिस ने गांजा तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का 532 किलो गांजा किया बरामद, दो आरोपी भी धरे गए

सुकमा। कोंटा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों के पास से 532 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त किया है. तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, एसपी किरण चव्हाण के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में एनएच-30 वनोपज जांच नाका के पास पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 532 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत 57 लाख 29 हजार 490 रुपये आंकी जा […]

BREAKING:माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा , अवधेश राय हत्याकांड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

नेशनल न्यूज़। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है। दरअसल आज बहुचर्चिच अवधेश राय हत्याकांड पर वाराणसी एमपी/एमएलए कोर्ट अपना फैसला सुनाया है। सुबह से ही सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी थी। बता दें कि कांग्रेसी नेता अवधेश राय की हत्या 3 अगस्त 1991 में की गई थी, जिसका आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गो पर लगा था। जानिए क्या था मामला अवधेश राय पूर्व मंत्री व पिंडरा के कई बार विधायक रहे और अब कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के बड़े भाई हैं। तीन अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में रहने वाले […]