ED ने IAS रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय की संपत्ति की अटैच

रायपुर। 540 करोड़ के CoalScam मामले में ED ने ₹25 रूपये प्रति टन कोयले पर कमीशन लेने के आरोप में IAS रानू साहु, सुर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रादेव प्रसाद राय की संपत्ति अटैच की। इस मामले में एजेंसी ने ₹170 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी. यानी अब तक कुल ₹221.5 करोड़ की संपत्ति अटैच की।

ED RAID BREAKING:ED ने रायपुर और भिलाई के हवाला कारोबारियों के यहां दी दबिश

रायपुर। ईडी ने आज सुबह राजधानी के हवाला कारोबारियों के घरों/संस्थानों में छापा मारा है। ईडी को शक है कि शराब, कोयला और रेत के सरकारी कारोबार से अवैध तरीके से उगाही गई रकम इस हवाला रैकेट के जरिये देश के कई शहरों में भेजी गई है। इसी सिलसिले में शहर के नामी-गिरामी हवाला कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया गया है। ईडी सूत्रों का अनुमान है कि इस कार्रवाई से अरबों के लेन-देन का खुलासा हो सकता है। साथ ही कई बड़े नाम और चेहरे इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख रूपए की सहायता राशि

० अपंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेगा एक लाख रुपए, ० श्रमिकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर +91-07713505050 जारी रायपुर।श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जारी है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता हेतु अलग-अलग योजनाएं संचालित है। 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्हांेने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता […]

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसीन विभाग में पीजी छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. वाई. मल्होत्रा, डॉ. हिमेश्वरी और डॉ. नेमेश ने मरीजों और उनके परिजनों को थैलेसीमिया रोग के बारे में बताया। उन्होंने इसके आनुवांशिक परीक्षण, रोकथाम, सावधानियों, परामर्श और प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने थैलेसीमिया के बारे में रोगियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग को छत्तीसगढ़ के ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ को देश की प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया है। विभाग को यह अवार्ड देश के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ प्रतियोगिता करते हुए कई चरणों की प्रस्तुतिकरण, वोटिंग एवं उपलब्धियों के कारण प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक […]

पूजा-पाठ में पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए, जानिए जुडी ये बातें

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर कई मान्यताएं हैं। जैसे यदि पति-पत्नी पूजा कर रहे हैं तो उन्हें जोड़े में पूजा करनी चाहिए। यदि दोनों गठबंधन जोड़कर पूजा करते हैं तो इसके ज्यादा फायदे हो सकते हैं। इसके अलावा उनकी पूजा में बैठने की स्थिति और दिशा का भी बहुत महत्व होता है। आमतौर पर किसी भी अनुष्ठान में पत्नी अपने पति के बाईं तरफ ही बैठती है। यदि हम शास्त्रों की बात करते हैं तो पत्नी को पति की अर्धांगिनी और वामांगी माना जाता है। मान्यता है कि स्त्रियों की उत्पत्ति भगवान शिव के बाएं अंग से हुई है और माता पार्वती का स्थान भी उनके बाईं तरफ ही […]

ACCIDENT BREAKING:यात्रियों से भरी बस पुलिया में गिरी, 14 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग जख्मी

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में आज एक बड़ा हादसा हुआ। खरगोन जिले के दसंगा में बस पुलिया से नीचे गिर गई जिसमें अब तक करीब 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इंदौर जाने वाली बस डोंगरगांव पुल से नीचे गिरी है। बस से 70 से 80 आदमी मौजूद थे। बस इंदौर से डोंगरगांव जा रही थी।

लंच स्पेशल रेसिपी :पेपर चिकन

सामग्री चिकन ड्रमस्टिक- 400 गर्म, हल्दी-2 चम्मच, अदरक पेस्ट-2 चम्मच, लहसुन पेस्ट-2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, प्याज-3 बारीक कटा हुआ, करी पत्ता-2 चम्मच, धनिया काली और मिर्च पाउडर-1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट-1 चम्मच, नींबू का रस-2 चम्मच, तेल-फ्राई के लिए जीरा-1 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच बनाने का तरीका ० सबसे पहले चिकन को अच्छे से साफ करके एक बर्तन में रखें। ० अब चिकन में हल्दी, लहसुन-अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नमक और नींबू रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और मैरीनेट होने के लिए छोड़ दीजिए। ० इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। ० इसके बाद कढ़ाही में जीरा, प्यार और धनिया पत्ता को भी […]

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

मुंबई। एक्टर सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी एक शख्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से ‘दबंग’ स्टार को धमकी भरे संदेश भेजे थे। लंबे समय से जान से मारने की धमकियां पाने वाले सलमान ने हाल ही में इस बारे में बात की कि वह इससे कैसे निपट रहे हैं। धमकी के बाद सलमान को मिली Y+ श्रेणी सुरक्षा एक टीवी के शो में सलमान ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा के बारे में भी बात की, जो उन्हें जान से मारने की धमकी के […]

अमृतसर :गोल्डन टेंपल के पास हुए धमाकों की जांच पहुंची NIA और NSG

नेशनल न्यूज़। श्री दरबार साहिब के पास स्थित हैरीटेज स्ट्रीट पर 32 घंटों में हुए दो धमाकों के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने जांच शुरू कर दी है। देर रात NIA की टीम के बाद आज सुबह NSG की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया था कि उक्त धमाके के लिए बम बनाया गया था। डी.सी.पी. परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि एन.आई.ए. की टीम ने हैरीटेज स्ट्रीट के पास स्थित होटलों के मालिकों व अन्य लोगों से पूछताछ की है। इस मामले को आतंकी हमले, शरारत के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच […]