Big News : एक से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, किरेन रिजिजू ने बताया -राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। किरेन रिजिजू ने ट्वीट में लिखा “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)। एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।” इससे […]

Big News : अरनपुर बम ब्लास्ट केस : NIA ने दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 जगहों में छापा मारा

  रायपुर। अरनपुर बम ब्लास्ट केस में एन‌आईए ने दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 जगहों छापा मारा। टीमें लौट ग‌ई है। किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। केवल सबूत एकत्रित करने की खबर है। 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी एक वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें वाहन चालक समेत 11 जवान शहीद हुए थे। मामला NIA के पास पहुंचा। इस मामले के संदिग्ध लोगों की तलाशी के लिए NIA ने दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कुल 12 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। NIA के प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। […]

दुर्ग स्टेशन से बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बिना दस्तावेज के कर रहा था सफर

दुर्ग। दुर्ग में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को जीआरपी पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के बाद दुर्ग जीआरपी ने कार्रवाई की। 7 नवंबर को मुंबई पुलिस से दुर्ग जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक, जो मुंबई में दर्ज मामले का आरोपी है, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अजमीर शेख के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र नहीं मिला। उसके खिलाफ […]

फुलझर अंचल के सपूत डॉ. चित्तरंजन कर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित

० सरायपाली का बढ़ाया मान लोगों ने दी बधाई दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के ग्राम पैकिंन निवासी साहित्यकार , गीतकार के साथ ही विभिन्न विधाओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके डॉ चित्तरंजन कर को आज उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 5 नवंबर राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर में हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया। इस समारोह में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे। भारत के प्रख्यात भाषाविद, साहित्यकार, संस्कृतिविद, शिक्षाविद व संगीतकार डॉ. चित्तरंजन कर का जन्म महासमुंद […]

महानदी रेत घाट में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के मामले में चार नौकाएं जब्त

रायपुर। महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट में कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार नौकाएँ जब्त कीं। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  

कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

  कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है। चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और […]

14 नवम्बर को साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी शुरू होने से पहले लिए जाएंगे बड़े फैसले

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बैठक मंत्रालय में 11.30 बजे से होगी। इसकी सूचना जारी कर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी एसीएस प्रमुख सचिव, सचिवों से कैबिनेट से मंजूरी के लिए आवश्यक प्रस्ताव 11 नवंबर तक भेजने कहा है। इस बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी की तैयारी की अंतिम समीक्षा भी होगी। सरकार ने इस बार धान बेचने वाले किसानों को तीन दिन में भुगतान का फैसला किया है। साथ ही दिसंबर में विधानसभा के शीत सत्र की अवधि और तिथियां तय हो सकती हैं। वहीं जनजातिय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों […]

Train cancelled: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

बिलासपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री कृप्या ध्यान दें। फिर से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। SECR की 4 ट्रेनें रद्द हुई। 13 नवंबर से 23 नवंबर तक सभी ट्रेने रद्द रहेंगे, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड पर आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। रद्द होने वाली गाडियाँ:- 01. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 03. दिनांक 12, […]

आज का राशिफल 8 नवंबर : वृषभ, सिंह और कन्या राशि के लिए आज नीचभंग राजयोग रहेगा लाभदायक, जानें आज का भविष्यफल

  मेष राशि, आज आर्थिक लाभ मिलेगा मेष राशि के लिए आज गुरुवार के सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं […]

आज का पंचांग 8 नवंबर : आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 17, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीय शनिवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 23, जमादि उल्लावल 16,हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीय तिथि प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ शिव योग सायं काल 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, विष्टी करण प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कौलव करण का शुभारम्भ। चन्द्रमा 11 बजकर 14 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि […]