बांग्लादेश में बीएनपी की बड़ी जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, भारत-बांग्लादेश संबंधों पर दिया संकेत

  इंटरनेशनल न्यूज़। बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दर्शाती है। पीएम मोदी ने दी बधाई और मजबूत रिश्तों का संकेत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह बीएनपी नेतृत्व के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और साझा विकास […]

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी , मिली बंगाल और असम चुनाव की कमान

  रायपुर। 2026 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव तिथियों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अरुण साव और ओपी चौधरी को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान दी गई है। इसके अलावा, दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में पार्टी मोर्चा संभालेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की बड़ी भूमिका होगी। संगठन महामंत्री पवन साय को […]

आरईसी लिमिटेड इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भविष्य के लिए तैयार AI इनोवेशन दिखाएगा और स्ट्रेटेजिक ग्लोबल सेशन होस्ट करेगा

  नई दिल्ली.आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है, नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। पावर सेक्टर फाइनेंसिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में लीडर होने के नाते, आरईसी ग्लोबल पार्टनर्स के साथ मिलकर तीन हाई-लेवल थीमैटिक सेशन होस्ट करेगा और अपने डेडिकेटेड पवेलियन में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी दिखाएगा। वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाना: तीन रणनीतिक सत्र आरईसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनर्जी ट्रांज़िशन और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग के मेल पर बात करने के लिए तीन अलग-अलग सेशन बुला रहा है: ● एनर्जी के लिए AI पर ग्लोबल मिशन (16 फरवरी – 16:30 […]

स्कूलों में जोखिम भरे स्टंट पर सख्ती, बाल आयोग ने कलेक्टर और डीईओ को भेजा पत्र

रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में बच्चों द्वारा किए जा रहे जोखिम भरे स्टंट और धारदार हथियारों के प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में छात्र स्कूल आयोजनों के दौरान खतरनाक करतब करते या हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और लोक शिक्षण संचालक सहित सभी कलेक्टरों व जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य स्कूल आयोजनों में जोखिम भरे स्टंट पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई […]

Weather Update: देशभर में बदला मिजाज—पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं का अलर्ट

  दिल्ली। फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय जेट स्ट्रीम का असर मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगभग 125 नॉट की रफ्तार से बह रही है। यह तेज हवा की धारा करीब 12.6 किलोमीटर की […]

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP को बहुमत, तारिक रहमान की वापसी

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान (Tarique Rehman) की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। रॉयटर्स ने एक स्थानीय टीवी के हवाले से कहा कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय समयानुसार बांग्लादेश में गुरुवार शाम 4 बजे मतदान समाप्त हुआ। चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे आए अनुमानों के मुताबिक, बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 151 […]

छत्तीसगढ़ रेल अपडेट: 14–15 फरवरी और अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें नई सूची

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना है। रेलवे प्रशासन ने हथबंद–भाटापारा सेक्शन में तकनीकी कार्य (गर्डर लॉन्चिंग) के चलते 14 और 15 फरवरी को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अलावा अप्रैल महीने में भी कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रा की योजना बनाने से पहले नीचे दी गई सूची जरूर देख लें। 14–15 फरवरी को रद्द ट्रेनें 14 फरवरी 68728 — रायपुर–बिलासपुर मेमू 68719 — बिलासपुर–रायपुर मेमू 68733 — गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू 68734 — बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू 58203 — कोरबा–रायपुर पैसेंजर 58205 — रायपुर–नागपुर (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) पैसेंजर 15 फरवरी 58206 — नागपुर (नेताजी […]

आज का राशिफल 13 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को आज टीम वर्क से लाभ मिलेगा

मेष राशि,जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न करें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ‘पॉजिटिव वाइब्स’ और ‘प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में विराजमान हैं, जो आपको करियर के मामले में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आप काफी एनर्जेटिक और मोटिवेटेड फील करेंगे। बस एक छोटी सी सलाह है—जोश में आकर जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न कर दें जिसे निभाना भारी पड़ जाए। कभी-कभी जल्दी रिजल्ट पाने की चाहत थोड़ा स्ट्रेस दे सकती है, इसलिए ‘चिल’ रहें। ऑफिस हो या फील्ड, आपकी मेहनत और लीडरशिप की जमकर तारीफ होगी। लव लाइफ की बात करें, तो आज पार्टनर के साथ फ्यूचर […]

आज का पंचांग 13 फरवरी : आज विजया एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण एकादशी तिथि है। आज सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं , जहां वे बुधदेव, शुक्रदेव और राहु के साथ होंगे। सूर्य और राहु एक साथ में बहुत अच्छे नहीं माने जाते हैं। चंद्रदेव आज धनु राशि के मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो व्यक्तित्व में थोड़ी गंभीरता और अनुशासन ला सकते हैं। मूल नक्षत्र में जन्मे बालकों के लिए कुछ पूजाएं आवश्यक बताई जाती हैं। मंगलदेव मकर राशि में ही है और उच्च के हैं। यहां रहकर वे आपके भीतर काम करने का जोश और साहस बनाए रखेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:13 […]

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026 पर हुआ कार्यक्रम

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बजट 2026 के परिपेक्ष्य में ” विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026″ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “मेरा भारत” के माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण, विमर्श एवं राष्ट्रीय विकास की प्रक्रियाओं से सक्रिय रूप में जोड़ना रहा। माई भारत पोर्टल पर केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित राष्ट्रीय आनलाइन क्विज आयोजित की गई है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस क्विज में जोड़ा जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) ने कहा कि बजट की ज्यादा से ज्यादा जानकारी युवाओं को […]