Big News : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की सख्त लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर। IndiGo की भोपाल से रायपुर आने वाली उड़ान ने शनिवार शाम लगभग 4:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अपेक्षाकृत सख्त (हार्ड) लैंडिंग की। पहली बार लैंडिंग का प्रयास सफल नहीं हो सका, जिसके बाद विमान ने हवा में चक्कर लगाया और दोबारा प्रयास किया। दूसरी कोशिश में विमान रनवे पर उतरा, लेकिन इस दौरान यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि घटना के बावजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को सावधानी के तौर पर रायपुर में ही रोक दिया गया है। भोपाल वापसी की निर्धारित उड़ान रद्द कर दी गई है और एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूत्रों […]

डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा ) को न्यूज़ीलैंड में मिला ‘वर्मेइल अवॉर्ड’

  रायपुर। 19वीं न्यूज़ीलैंड नेशनल फिलैटेलिक लिटरेचर एग्जीबिशन (NLPE) 2025 में भारत के डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा) को प्रतिष्ठित “Vermeil Award” से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 6 दिसंबर 2025 को क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड में आयोजित हुई। डॉ. जैन को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृति “Save Planet Earth” के लिए प्रदान किया गया, जिसे प्रदर्शनी में क्लास D श्रेणी में प्रस्तुत किया गया था। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित इस कृति ने निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया। “Vermeil Award” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मानजनक पुरस्कार माना जाता है, जो उच्च गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दिया जाता है। इस उपलब्धि से न केवल डॉ. जैन […]

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी, सुरक्षा अलर्ट

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बम […]

असम की धरती पर एयरपावर का प्रदर्शन: मोरान हाईवे एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का ऐतिहासिक अभ्यास

  गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। असम के मोरान बाईपास पर तैयार की गई 4.2 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया। यह पूर्वोत्तर भारत की पहली ऐसी हाईवे एयरस्ट्रिप है, जिसे आपातकालीन परिस्थितियों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों के वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नई दिल्ली से Chabua Air Force Station पहुंचे और वहां से एयरस्ट्रिप पर आयोजित हवाई अभ्यास का निरीक्षण किया। इस मौके पर भारतीय वायुसेना ने अपनी परिचालन क्षमता और रणनीतिक तैयारी का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लड़ाकू विमानों की गरज से गूंजा आसमान एयरशो की शुरुआत Sukhoi Su-30MKI के टेकऑफ से हुई। इसके बाद Dassault Rafale […]

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी: “यदि RERA बिल्डरों को ही फायदा पहुँचा रहा है तो बंद कर दें”…

  दिल्ली । रियल एस्टेट क्षेत्र को नियंत्रित करने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए गठित Real Estate Regulatory Authority (RERA) के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट ने 12 और 13 फरवरी को सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणियाँ कीं। अदालत ने कहा कि यदि यह संस्था केवल बिल्डरों को लाभ पहुँचा रही है और खरीदारों को राहत नहीं दे पा रही, तो इसे बंद कर देना ही बेहतर होगा। नियुक्तियों पर भी उठाए सवाल सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश Surya Kant और जस्टिस Joymalya Bagchi की पीठ ने RERA में सेवानिवृत्त नौकरशाहों की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आर्किटेक्ट, शहरी योजनाकार या […]

Breaking : धमतरी सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 CRPF जवानों की मौत,एक की हालत गंभीर

  धमतरी। शनिवार सुबह धमतरी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच जवान Central Reserve Police Force (CRPF) की कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक […]

सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026,उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

० मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026,छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति ० साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन रायपुर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा। 15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में […]

मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ ० मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने की घोषणा ० सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु घोषणा भी की। मुख्यमंत्री विष्णु […]

आज का राशिफल 14 फरवरी : मेष, सिंह और धनु राशि वालों को अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिल सकता है

मेष राशि, नई प्लानिंग सफल रहेगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ‘एम्बिशन और प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस या जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। तुरंत परिणाम की चाहत आपको बेवजह तनाव दे सकती है। करियर में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी और नई प्लानिंग सफल रहेगी। लव लाइफ में ईमानदारी और गहरी बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा।​ उपाय: सुबह के समय डीप ब्रीदिंग या मेडिटेशन करें और शुक्रगुजार रहें। लकी नंबर: 9 | लकी कलर: ब्राइट रेड वृषभ राशि,नकारात्मक […]

आज का पंचांग 14 फरवरी : आज फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

14 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण द्वादशी तिथि है। आज भी कुंभ राशि में सूर्यदेव के साथ बुधदेव, शुक्रदेव और राहु हैं। जब सूर्य और राहु बहुत पास आ जाते हैं तो ग्रहण की स्थिति बनती है। सूर्य ग्रहण 17 फरवरी पर पड़ रहा है हालांकि, भारत में यह दृष्ट नहीं होगा। आज चंद्र देव, धनु राशि के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके स्वभाव में धार्मिकता, साहस और दया भाव की वृद्धि होगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की खासियत यह है कि यह पड़ता तो गुरु बृहस्पति की राशि में है लेकिन इसके स्वामी विलासिता के प्रतीक शुक्रदेव हैं। मंगलदेव मकर राशि में स्थित होकर आपके […]