CG News : राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 7 सहायक संचालकों को दिया प्रमोशन, आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। सात सहायक संचालकों को उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाए गए हैं। इसका आदेश आज महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया है। आदित्य शर्मा सहायक संचालक बलौदाबाजार को मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी भेजा गया है।  

नक्सली संगठन को बड़ा झटका, एक साथ 8 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया सरेंडर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को लगातार झटका का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ 8 नक्सली सरेंडर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी नक्सली हथियार के साथ SP कार्यालय पहुंचे, जहां सभी ने एसपी के सामने सरेंडर किया। इस दौरान एसपी ने सभी सरेंडर नक्सलियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर एसपी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों कुल 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनके पास से 153 हथियार बरामद हुए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक आत्मसमर्पण […]

Indonesia : इंडोनेशिया के स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में जुमे की नमाज के बीच धमाके, बच्चों समेत 54 लोग घायल; तीन गंभीर

  इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक हाई स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान धमाके हुए। धमाकों की चपेट में आने से कम से कम 54 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश छात्र शामिल हैं। धमाकों का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जकार्ता पुलिस प्रमुख एसेप ईदी सुहेरी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक विस्फोट मस्जिद के लाउडस्पीकर के पास हुए हैं। जकार्ता पुलिस प्रमुख एसेप ईदी सुहेरी ने बताया, पुलिस की एंटी-बॉम्ब स्क्वॉड ने मस्जिद की तलाशी ली। जांच दल ने घटनास्थल से खिलौने वाली राइफल और पिस्टल बरामद की है। धमाकों के कारणों की जांच की जा रही […]

जशपुर जम्बुरी में लोक संस्कृति और प्रकृति का संगम : देशदेखा में पर्यटक झूमे लोक कलाकारों के साथ, चांदनी रात में किया स्टार ग्रेजिंग का आनंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित जशपुर जम्बुरी 2025 का पहला दिन लोक संस्कृति, आतिथ्य और प्राकृतिक सौंदर्य के रंगों से सराबोर रहा। देशदेखा पहुंचे देशभर के पर्यटक न केवल जशपुर की मनमोहक वादियों में खो गए, बल्कि लोक कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य और संगीत की थाप पर झूम उठे। पहले दिन जम्बुरी में 120 पर्यटकों का पंजीयन किया गया। उनका स्वागत जशपुर की परंपरागत शैली में किया गया और स्थानीय शुद्ध दोना-पत्तल में पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। अतिथियों ने स्थानीय भोजन के स्वाद और जशपुरवासियों के आत्मीय सत्कार की प्रशंसा की। सांझ ढलते ही चांदनी रात में देशदेखा का आसमान सितारों से जगमगा उठा। पर्यटकों ने खुले […]

वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

० मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय ० छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास ० मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन ० ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण ० पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ ० मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली हुए शामिल रायपुर। ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में विविध […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ

० जशपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में हुआ लाइव प्रसारण रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ, जिससे राष्ट्रभक्ति और एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण बना। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर “वंदे मातरम्” पर आधारित विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के सभी जिलों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में किया गया। इसी क्रम में जशपुर जिले में कलेक्टरेट और जिला पंचायत कार्यालयों […]

Stray Dog Case: आवारा पशुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-NHAI और निकायों को निर्देश,कहा- सड़कों-हाईवे से हटाएं

  दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अहम निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि सभी आवारा पशुओं को सड़कों, राज्य के हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाया जाए। सर्वोच्च न्यायालय ने इसे लेकर राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और नगरपालिकाओं को भी निर्देश जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं को हटाने के लिए हाईवे निगरानी टीमें बनाई जाएं जो उन्हें पकड़ कर सड़कों से हटाएगी और शेल्टर होम्स में रखेगी। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में आगे आवारा कुत्तों के मुद्दे पर भी आदेश […]

दिल्ली हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई टेक्नीकल प्रॉब्लम, 100 से अधिक उड़ानों में देरी,सेवाएं प्रभावित

  दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हो गई। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं।स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑटोमेटिक मैसेज स्विच करने वाले सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ हो गई। यह ऑटो ट्रैक सिस्टम के लिए जानकारी देता है, […]

राजभवन में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन,प्रधानमंत्री के उद्बोधन का किया गया सीधा प्रसारण

  रायपुर। भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन […]

कटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म, 42 की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस, विक्की कौशल ने शेयर की ख़ुशी

एंटरटेनमेंट न्यूज़। कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे यानी एक लड़के का स्वागत किया है। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है। कटरीना और व‍िक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट किया है, ‘हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।’ दोनों ने जब डेटिंग शुरू की तो किसी को ये खबर नहीं थी और उनकी शादी भी कुछ ऐसी ही हुई लेकिन अब नन्हें मेहमान के आने […]