चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव की जमानत पर फैसला टला, 16 फरवरी को फिर होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव को फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं, लेकिन जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता पक्ष को जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि फाइल देखने पर कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी पहले जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन वहां से […]

रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसला: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को मंजूरी

  दिल्ली। देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। वायुसेना को मिलेंगे 6 से 7 नए स्क्वाड्रन इस सौदे का सबसे अहम पहलू वायुसेना की गिरती स्क्वाड्रन संख्या को संभालना है। […]

Big News : छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर 35 हुई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण के प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में बाघों की संख्या पिछले दो सालों में 17 से बढ़कर 35 हो गई है। मंत्री ने कहा कि राज्य में वनों का विस्तार 70 प्रतिशत तक हुआ है और 348 वर्ग किलोमीटर नए वन क्षेत्र जुड़े हैं। वर्ष 2024 और 2025 में क्रमशः 4.2 करोड़ और 2.79 करोड़ पौधे रोपे गए। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36,896 हेक्टेयर कृषि भूमि में 3.67 करोड़ पौधे लगाए गए। मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए गज संकेत ऐप और 90 सदस्यों वाले हाथी मित्र […]

Big News : राजधानी में दो कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

रायपुर। शहर के सेंट्रल जेल के दो विचाराधीन कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार हो गए हैं। दोनों कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन कोर्ट परिसर में ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाबी पाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। वे हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद थे और न्यायिक अभिरक्षा में नियमित पेशी हो रही थी। पुलिस के अनुसार, दोनों […]

धमतरी के पहाड़ी इलाके में जंगल की आग, वन विभाग ने मौके पर किया काबू पाने का प्रयास

  धमतरी। उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी रेंज में अचानक भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते पहाड़ी इलाकों तक फैल गई। फायर सीजन से पहले लगी इस आग ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य मार्ग घठुला से बोरई अंगिरा ऋषि पहाड़ी इलाके में भड़कती आग और फैलते धुएं की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे काबू में करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। सीतानदी रेंज के फॉरेस्ट गार्ड शिवा शुक्ला और अन्य वनकर्मी, वन चौकीदारों और फील्ड स्टाफ के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तेज हवाओं और सूखी घास के […]

रिजिजू का आरोप: कांग्रेस सांसद स्पीकर चैंबर में घुसकर पीएम मोदी को धमकाने लगे

  दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजिजू का कहना है कि कांग्रेस के कुछ सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने का प्रयास किया। वीडियो जारी करते हुए रिजिजू ने कहा, “यह एक गैरकानूनी रूप से रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप है। जब 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्होंने गालियां दी और प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी किसी सांसद को मारपीट के लिए बढ़ावा नहीं देती।” रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सांसदों ने […]

रांची में रफ्तार का कहर: तेज SUV ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

  रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार और बेकाबू थार (SUV) ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद कुछ लोग बाहर निकलकर सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन की ओर से तेज गति से आ रही थार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां खड़े लोगों को […]

Bangladesh Election 2026 Live: बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग रोक के बाद पहले चुनाव का बिगुल बजा

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे […]

रायपुर में कमिश्नरेट का असर: देर रात अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस की सख्ती साफ दिखाई देने लगी है। राजधानी के सेंट्रल जोन में पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शटर बंद कर चोरी-छिपे सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उन दुकानों पर छापा मारा, जिनके बारे में अवैध व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज और नकली ब्रांडेड उत्पाद बरामद किए गए। मौके से तीन दुकानदारों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि रात के समय इस तरह दुकानें […]

CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026: 22 फरवरी को दो शिफ्ट में परीक्षा, 265 पदों के लिए भर्ती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी: पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जरूरी निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने […]