श्री राम जानकी गोपीनाथ मंदिर में शिव परिवार की हुई स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह

  रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित श्री राम जानकी गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण नवमी तदनुसार 11 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत हवन -पूजन के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई एवं ओम जय शिव ओंकारा भोले जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा स्तुति की गई। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा भोग -भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद प्राप्त किया। इस पूरे कार्यक्रम में […]

दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल :उदंती-सीतानदी में विकसित हो रहे प्राकृतिक उद्यान

रायपुर।हॉर्नबिल दुनिया के सबसे आकर्षक और अनोखे पक्षियों में से एक हैं। इनका विशाल आकार, बड़ी चोंच, आकर्षक और रंगीन पंखुड़ियाँ और आमतौर पर शोरगुल भरा व्यवहार इन्हें हर जगह आसानी से पहचान दिलाते हैं। इनके घोंसला बनाने की विचित्र आदतें भी कई विशेषताओं में से एक हैं जो हॉर्नबिल को इतना दिलचस्प बनाती हैं। छत्तीसगढ के उदंती-सीतानदी में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष प्राकृतिक उद्यान विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” के रूप में तैयार किया जाएगा। हॉर्नबिल को जंगल का किसान मानते हुए उनके विलुप्त होने के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक हैं कि हॉर्नबिल प्रजातियों के लिए घोंसलों […]

स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

० मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ ० 18 करोड़ के लागत से बनेगा 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन ,52 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त और 71 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त रायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नवीन जिला अस्तपाल करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल 100 बिस्तरयुक्त होगा। इस अस्पताल के बनने से जिले के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस अवसर […]

CG Breaking : साय कैबिनेट के बड़े फैसले: बजट प्रस्ताव मंजूर, किसानों को होली से पहले 10 हजार करोड़ का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1. राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी–मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया। 2. विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को स्वीकृति वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को कैबिनेट ने मंजूरी दी। 3. किसानों को होली से पहले अंतर राशि का भुगतान कैबिनेट ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल […]

उदित नारायण पर गंभीर आरोप: पहली पत्नी की शिकायत पर एफआईआर की तैयारी, 30 साल पुराने मामले की होगी जांच

एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड गायक उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति और उनके परिजनों ने वर्षों पहले बिना जानकारी दिए उनका गर्भाशय (यूट्रस) निकलवा दिया। पुलिस के अनुसार, मामला लगभग 30 साल पुराना बताया जा रहा है और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण से हुई थी। उनके अनुसार, करियर बनाने के लिए मुंबई जाने के बाद उदित नारायण […]

Holika Dahan 2026 : कब है होलिका दहन 2 या 3 मार्च, जानें सही तारीख, महत्व और मुहूर्त

होली के त्योहार को लेकर इस बार बहुत ही बड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, इसके पीछे कारण पूर्णिमा तिथि का 2 और 3 मार्च को होना और चंद्रग्रहण होने के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव को लेकर बड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शास्त्रों के अनुसार,होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन भक्त प्रहलाद की जीत हुई थी और उनकी बुआ होलिका का दहन हुआ था। इस बार होली का पर्व कब मनाया जाएगा आइए जानते हैं होलिका दहन की सही तारीख, महत्व और मुहूर्त। होलिका दहन 2026 कब है ? ऋषिकेश पंचांग की गणना के अनुसार, होलिका दहन का पर्व 2 […]

राहुल गांधी का लोकसभा में आक्रामक भाषण: “हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है”

  नई दिल्ली। संसद में लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में बजट 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मार्शल आर्ट्स ‘जिउ-जित्सु’ के उदाहरण से की। उन्होंने कहा कि जिउ-जित्सु में पकड़ और दबाव साफ दिखता है, लेकिन राजनीति में यह नजर नहीं आता कि ‘चोक’ कहां हो रहा है और दबाव कहां डाला जा रहा है। भू-राजनीति और आर्थिक सर्वे पर टिप्पणी राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। उनके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। अमेरिका-आधारित वैश्विक व्यवस्था […]

CG Transfer : पुलक भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी, iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर संचालक के पद पर पदस्थ पुलक भट्टाचार्य का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। पुलक भट्टाचार्य को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्री पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए […]

वंदे मातरम पर नई गाइडलाइन: केंद्र सरकार ने बदला राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का नियम,अब जन गण मन से पहले 3.10 मिनट तक बजेगा राष्ट्रगीत

० गायन के दौरान खड़े रहना अनिवार्य नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत बजाना या गाना अनिवार्य होगा। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आधिकारिक रूप में राष्ट्रगीत का 6 अंतरा वाला संस्करण अब बड़े सरकारी अवसरों पर बजाया जाएगा। इसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है। इसमें वे चार अंतरे भी शामिल हैं, जिन्हें 1937 में हटा दिया गया था। नए दिशा-निर्देश के तहत, राष्ट्रगीत के दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। यह नियम राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रपति के आगमन, उनके भाषण और अन्य औपचारिक […]

T20 World Cup : पेट की समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा, नामीबिया मैच में खेलने पर संशय

  स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। पेट में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा है। टीम प्रबंधन के मुताबिक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बुधवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं। नामीबिया के खिलाफ मैच पर असर भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होना है। ऐसे में अभिषेक की फिटनेस को लेकर संशय बना […]