प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगम : 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ ० 15 फरवरी को संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम का समापन ० भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा ० एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’ रायपुर।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का मैनपाट एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और तिब्बती संस्कृति के कारण ’छत्तीसगढ़ का शिमला’ और ’छोटा तिब्बत’ भी कहा जाता है। मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप आगामी 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य […]

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड,सीएम साय के सामने 6,412 जोड़ों का विवाह

० कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का हुआ शुभारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि एक समय गरीब परिवारों के लिए बेटी का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, जिसे इस योजना ने सम्मान और भरोसे में बदल दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कुल 6,412 जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक […]

मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की एक और बड़ी सफलता, चाकू से कटी मुख्य धमनी, सबक्लेवियन आर्टरी को जोड़कर बचाया युवक का हाथ

० सबक्लेवियन आर्टरी कटने के बावजूद अत्यंत जटिल सर्जरी से बचाया गया मरीज का हाथ ० यह अत्यंत जटिल ऑपरेशन डॉ. कृष्णकांत साहू (विभागाध्यक्ष हार्ट चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग) के नेतृत्व में किया गया ० छत्तीसगढ़ का संभवत: पहला केस जिसमें कंधे की हड्डी को काटकर एवं कृत्रिम नस (artificial graft ) लगाकर मरीज की जान बचाई गई रायपुर।पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा), रायपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर जटिल और जानलेवा केस की जटिल एवं सफलतापूर्वक सर्जरी कर घायल मरीज के हाथ को कटने से बचाया। डॉक्टरों के अनुसार, यदि मरीज को समय पर इस प्रकार की जटिल शल्य- […]

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

० ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ० राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना ० प्रदेश में नवाचार, स्टार्ट-अप और कौशल आधारित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा ० आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है छत्तीसगढ़ रायपुर।छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में […]

Mahashivratri 2026 Date : महाशिवरात्रि व्रत कब 15 या 16 फरवरी 2026? जानें सही तारीख ,जानें महत्व

शिव भक्ति के लिए महाशिवरात्रि सिर्फ एक व्रत नहीं बल्कि यह एक आध्यात्मिक उत्सव है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व हर साल मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और उपवास करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर इस बार कौन से शुभ योग रहने वाले हैं। साथ ही जानें महाशिवरात्रि व्रत की पूजा विधि। महाशिवरात्रि 2026 व्रत कब 15 या 16 फरवरी है ? फाल्गुन मास की कृष्ण […]

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

० जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ बस्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित बस्तर पंडुम को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य उत्सव बताते हुए इससे जुड़े सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि एक समय बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी, लेकिन […]

मणिपुर के उखरुल में फिर से भड़की हिंसा : हुई सामुदायिक झड़प, कई घर जलाए गए

उखरुल (मणिपुर). मणिपुर के उखरुल जिले के लिटान गांव में दो आदिवासी समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब तंगखुल नगा समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया। इसके बाद तनाव बढ़ता गया और रविवार शाम को तंगखुल नगा और कुकी समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने तंगखुल नगा के कई घरों में आग लगा दी, जबकि पास के कुछ कुकी घरों को भी नुकसान हुआ। झड़प के दौरान हथियारबंद लोग मकानों और वाहनों को आग लगाते और हवा में गोलियाँ चलाते भी दिखे। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को नियंत्रित […]

मथुरा से दिल दहला देने वाली खबर : एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध आत्महत्या, दीवार पर मिला संदेश

मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के ग्राम खपरपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर के अंदर पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, जिससे उनकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया तो दीवार पर एक संदेश भी लिखा मिला, जिसमें परिवार ने बताया कि वे “अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं।” मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार […]

होटल की 7वीं मंजिल पर अवैध देह व्यापार का खुलासा, स्पा संचालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

  रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक के बाद नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से शाम लगभग 7:30 बजे छापेमारी की गई। कार्रवाई से पूर्व एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने […]

T20 WC 2026: भारत-पाक मैच पर बदला रुख, यू-टर्न लेते हुए 15 फरवरी को मुकाबले के लिए राज़ी हुआ पाकिस्तान

  स्पोर्ट्स न्यूज़।टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पाकिस्तान सरकार ने अपने पहले के फैसले से पलटते हुए अब भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला 15 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करेगी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव और कूटनीतिक चर्चाओं के बाद सरकार ने अपने रुख में बदलाव किया। पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में बताया […]