आज का पंचांग 23 फरवरी : आज फाल्गुन षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

23 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल षष्ठी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव और शुक्रदेव के साथ राहु का संयोग आपकी निर्णय लेने की क्षमता को और भी बेहतर बनाएगा, जिससे आपके सामाजिक रिश्तों में सुधार आने की अच्छी संभावना है। चंद्रदेव आज मेष राशि के भरणी नक्षत्र में हैं, जो आपको अधिक जिम्मेदार और अनुशासित बनाएंगे। इससे आप अपने कर्तव्यों को और भी अच्छे तरीके से पूरा कर सकेंगे। भरणी नक्षत्र के देवता ‘यमराज’ हैं, इसलिए आज का दिन पुराने कर्ज निपटाने और जीवन में अनुशासन लाने के लिए बहुत खास है। वहीं, मकर राशि में बैठे उच्च के मंगलदेव आपके काम की बाधाओं को […]

गुवाहाटी टर्मिनल विस्तार: असम की कनेक्टिविटी को नई उड़ान, क्षमता 1.3 करोड़

गुवाहाटी। लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर नए टर्मिनल ने आज शाम कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिससे सालाना यात्री क्षमता बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख तक होगी है और दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के लिए भारत के रणनीतिक उत्तर-पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में गुवाहाटी की प्रमुख एविएशन प्रवेश द्वार के रूप में स्थिति मजबूत हुई है। यह परिवर्तन चरणबद्ध, ऑपरेशन आधारित एक्टिवेशन के बाद हुआ, जिसमें पूर्ण तैनाती से पहले चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, सुरक्षा और एयरक्राफ्ट टर्न-अराउंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में लाइव परीक्षण किए गए। टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर, 2025 को किया था। ऑपरेशन के शुभारंभ के अवसर पर असम […]

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की सराहना

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह जनजातीय संग्रहालय अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को जनजातीय इतिहास और संस्कृति से वाकिफ होना चाहिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अंदोलनों और शौर्य गाथाओं पर संग्रहालय में बने प्रत्येक गैलरी को निकट से देखा। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में जनजातीय आंदोलनों की स्मृतियां लोगों को शोषण एवं अन्याय के खिलाफ एक जुट होने और उसका प्रतिकार करने के लिए प्रेरित करेंगी। […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अहम नियुक्तियां: लखेश्वर बघेल उप नेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर साहू चीफ व्हिप, दिलीप लहरिया डिप्टी व्हिप

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। बस्तर से विधायक Lakheshwar Baghel को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने Daleshwar Sahu को विधानसभा में चीफ व्हिप और Dilip Lahariya को डिप्टी व्हिप नियुक्त किया है।पार्टी के अनुसार, इन नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की सहमति और मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया। क्या होंगी जिम्मेदारियां? उप नेता प्रतिपक्ष (लखेश्वर बघेल) विधानसभा में विपक्ष की ओर से प्रभावी भूमिका निभाना, सरकार के कामकाज पर नजर रखना और विपक्ष की रणनीति को मजबूत करना। चीफ व्हिप (दलेश्वर साहू) पार्टी विधायकों को एकजुट रखना, सदन में अनुशासन सुनिश्चित […]

तेलंगाना के जंगलों में माओवादी शीर्ष नेतृत्व का आत्मसमर्पण, संगठन पर बड़ा असर

  हैदराबाद । माओवादी संगठन के महासचिव Tipiri Tirupati उर्फ ‘देवजी’ ने 22 जनवरी को तेलंगाना के जंगलों में आत्मसमर्पण किया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुलिस और स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) के समक्ष हथियार डाले। बताया जा रहा है कि मई 2025 में Nambala Keshava Rao (बसवा राजू) की मृत्यु के बाद देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। उन पर तेलंगाना में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नेताओं ने भी किया सरेंडर रिपोर्टों के अनुसार, पोलित ब्यूरो सदस्य Malla Rajireddy (संग्राम) Narasimha Reddy (गंगन्ना) सहित लगभग 16 से 20 अन्य वरिष्ठ माओवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। यह कार्रवाई Telangana के मुलुगु या आसिफाबाद जिले के […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया स्वागत

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय […]

देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, अखिलेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम देशवासियों […]

ओडिशा में सड़क हादसा: ट्रक ने पुलिस वैन से टक्कर मारी, 5 शहीद, 3 गंभीर घायल

अनुगुल। रविवार तड़के Jharsuguda में एक भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब ड्यूटी पर जा रही पुलिस की बोलेरो और तेज रफ्तार ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन ड्यूटी पर था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन जवानों की हालत नाजुक हादसे में […]

Big News :बड़ी साजिश का पर्दाफाश: तमिलनाडु से छह संदिग्ध गिरफ्तार, ISI और बांग्लादेशी संगठनों से जुड़े तार

  नई दिल्ली। Delhi Police Special Cell को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने Tamil Nadu से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में इनके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) और बांग्लादेश के कुछ चरमपंथी संगठनों से जुड़े होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। […]

कही-सुनी (22 FEB-26) : बंगाल चुनाव के बाद भाजपा सत्ता-संगठन में बदलाव

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के चुनाव के बाद देश के साथ भाजपा सत्ता और संगठन में फेरबदल होगा। चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में कुछ केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री भी नितिन की टीम में जा सकते हैं। तय माना जा रहा है कि नितिन की टीम में छत्तीसगढ़ से एक-दो नेता तो रहेंगे ही। राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हैं। कुछ मंत्रियों को ड्राप करने के साथ कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। […]