समाधान शिविर में घूसखोर बाबू पर ACB का शिकंजा, 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी

  कोरबा। जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से सरकारी काम कराने के बदले आरोपी कर्मचारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम […]

नियद नेल्लानार 2.0 से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, सुदूर गांवों तक पहुंचेगा विकास का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार 2.0” योजना के जरिए अब बस्तर के सुदूर और माओवादी प्रभावित इलाकों में विकास की नई रोशनी पहुंचाई जाएगी। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाकर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में नियद नेल्लानार 2.0, बस्तर मुन्ने और सुघ्घर छत्तीसगढ़ जैसी योजनाओं की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि योजना के पहले चरण “नियद नेल्लानार […]

किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, टेबल के नीचे गिन रहा था नोट; SDM ने किया सस्पेंड

  कोरबा। जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है, जहां किसान से पैसे लेते हुए एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का है। जानकारी के अनुसार पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि काम करवाने के लिए परेशान किसान ने मजबूरी में पटवारी को रिश्वत […]

देशभर में NIA की बड़ी कार्रवाई: 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी, ड्रोन से हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी नेटवर्क और हथियार तस्करी के खिलाफ देशभर में बड़ा अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी की बड़ी खेप भेजी जा रही थी। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों के लिए किया जाना […]

NEET UG 2026: परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया नया अपडेट

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम अपडेट जारी किया है। एनटीए ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए थे। जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को पुनः परीक्षा कराने का […]

कर्नाटक में सियासी संकट खत्म, सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार; नई सरकार गठन का रास्ता साफ

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव औपचारिक रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है, जिसके साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई सरकार बनने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस्तीफे की स्वीकृति के बाद अब कर्नाटक में नई सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल मानी […]

एसईसीएल एवं सीडब्ल्यूसी के बीच रणनीतिक एमओयू, कोयला परिवहन एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बल

  ० समर्पित रेल लॉजिस्टिक्स समाधान के माध्यम से कोयला निकासी क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) एवं सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के बीच कोयला लॉजिस्टिक्स, जीपीडब्ल्यूआईएस/समकक्ष योजनाओं के अंतर्गत रेलवे रेक उपलब्धता तथा एकीकृत परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं कोयला लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में एसईसीएल निरंतर कोयला निकासी क्षमता बढ़ाने तथा विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्य कर रहा है। सीडब्ल्यूसी के साथ यह साझेदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम […]

हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

  हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को […]

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त

  नारायणपुर/गढ़चिरौली। माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने सीमा से लगे घने जंगलों में चल रहे माओवादियों के गुप्त हथियार निर्माण केंद्र का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत की गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े हथियार भंडार को भी नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान बरामद कई खतरनाक विस्फोटकों और उपकरणों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ […]

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

  रायपुर। नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित 27 जिलों में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म […]