आज का पंचांग 21 फरवरी : आज फाल्गुन चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
21 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल चतुर्थी तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो आपकी सोचने-समझने की शक्ति और बातचीत की कला को और भी बेहतर बनाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज मीन राशि के रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके स्वभाव में सहजता, ईमानदारी और चतुराई बढ़ेगी। वहीं, मकर राशि में मौजूद उच्च के मंगलदेव लक्ष्यों को पाने में आपकी मदद करेंगे। आज शुभ योग बन रहा है, जो मंगल कार्यों और समृद्धि प्राप्त करने के लिए फलदायी है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:12 से […]



