शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज किया केस

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसको लेकर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। यह धोखाधड़ी उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक लोन-कम इन्वेस्टमेंट डील के संबंध में की गई थी। जिसके चलते अब एक्ट्रेस और उनके पति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी […]

उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक 21 अगस्त को आएंगे कृषि विश्वविद्यालय ,कृषि शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर किये जाने वाले कार्यों की संभावनाएं तलाशेंगे

० इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के बीच हुआ है समझौता रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु हुए समझौते के तहत डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर आएगा और यहां दोनो संस्थानों के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव के नेतृत्व में आने वाला यह प्रतिनिधि मंडल कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं […]

आज का राशिफल 14 अगस्त : मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, भावुकता से बचेंगे तो फायदे में रहेंगे राशि चक्र की पहली राशि मेष वालों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। विशेष रूप से दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि में होने जा रहा है ऐसे में आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन भावुकता पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपको अपने व्यवसाय में नई और लाभदायक योजनाओं को फायदा मिलेगा। किराना और धातु के कारोबार से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते में आज प्रेम बना रहेगा लेकिन भावुकता और आवेश में कोई भी कदम उठाने से आपको बचना होगा। […]

आज का पंचांग 14 अगस्त : आज हलषष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 23, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्णा, षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 30, सफ़र 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन ,पुस्तकालय में दो नवोन्मेषी सेवाओं की हुई शुरूआत

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग एवं मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें इंटरनेशनल छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि प्रथम भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के 133 वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया […]

रक्तदान-महादान के संकल्प से साथ महंत कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के IQAC, NCC एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महाविद्यालय परिसर में विशाल स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का महाआयोजन किया गया। शिविर शिवनाथ ब्लडबैंक के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य जाँच एवं दंत जाँच के लिए श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नेत्र जांच के लिए ए एस जी आई हॉस्पिटल तथा रक्त परीक्षण एवं जाँच के लिए शिवनाथ ब्लड बैंक के विशेषज्ञ उपस्थित थे। शिविर में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं लगभग 50 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट प्रदान किया गया। […]

भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर: एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश,सीएम साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त और […]

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें ,प्रधानमंत्री आवास निर्माण समयसीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता पर विशेष जोर– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

  ० सट्टा, नशा और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे कारगर और प्रभावी नवाचार करें, जिनसे विभागीय कार्य खुद अपनी गुणवत्ता और उपलब्धियों के माध्यम से प्रदर्शित हों, ताकि कार्यों के लिए अलग से सफाई या औपचारिकता की जरूरत न पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पत्र और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता के […]

Breaking : भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान, देखें किरण सिंहदेव को किन नए चेहरों को दी जगह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है. इस बार नए चेहरों को स्थान दिया गया है.बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी. जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं. इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है. रामू रोहरा महापौर के तौर पर सामने आ गए हैं. अटकलें इस बात को लेकर थी कि पहले विष्णु देव साय की पहले बनेगी, या फिर किरण सिंहदेव की टीम बनेगी. […]

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव : 17 अगस्त तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम में 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 17 अगस्त तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होगी। वहीं, 13 और 14 अगस्त को एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। रायपुर शहर में 13 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ […]