रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे डिप्टी सीएम शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

  रायपुर। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन इस रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा इस दिन दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली महिलाएं और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो उन्हें राखी बांधेंगी। दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा उन आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य कर रही हैं। दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दे रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर इन […]

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP ने किया का पलटवार, कहा- ‘जहां आपने सीट चोरी का आरोप लगाया, वहां सबसे ज्यादा सीटें जीती कांग्रेस’

नई दिल्ली। शुक्रवार को कांग्रेस के बड़े नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल पर चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ गलत आरोप लगाने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी झूठ फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह बयान राहुल के उस दावे के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों को बीजेपी के फायदे के लिए ‘चुनावी नाटक’ कहा था। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी वोटों की धांधली का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने राहुल के दावों […]

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले : उज्ज्वला कंज्यूमर को सब्सिडी,तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए 42 हजार करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को एलपीजी सब्सिडी के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए ₹12,060 करोड़ मंजूरी दी गई। वहीं, सस्ती रसोई गैस के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इसके अलावा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए 42 हजार करोड़ की मंजूरी दी गई। सब्सिडी देने का उद्देश्य बाजार की कीमत से कम कीमत पर रसोई गैस बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई करना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को मुफ्त […]

सफलता के लिए जिद्दी बनना पड़ता है : डॉ लाल उमेद सिंह

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में एक गरिमामय उपस्थिति में इंडक्शन ( दीक्षारम्भ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ,समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी लोक गायक दिलीप षडंगी, सदस्य अभिजीत तिवारी भारत स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला हरि बल्लभ अग्रवाल एवं यूपीएससी से चयनित महाविद्यालय की होनहार छात्रा श्वेता शर्मा व उनके माता-पिता विशेष उपस्थिति रही. आयोजन में उपस्थित नवोदित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ,डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा की सफलता के लिए जिंदगी में जिद्दी बनना पड़ता […]

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हॉस्पिटल पहुंच IED ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से की मुलाकात,पूछा स्वास्थ्य का हाल

रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण तथा भालू के हमले में घायल जवान से रूबरू भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इन दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों एवं चिकित्सकों को दिए। साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण प्रमोद ककेम तथा जवान बामन पोड़ियाम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीते 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिड़ी निवासी ग्रामीण प्रमोद ककेम नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने के कारण घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर ० हस्ताक्षर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,फाउंडेशन द्वारा आईआईएम एवं एनआईटी को 172 करोड़ रुपये का योगदान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष […]

प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महाअभियान के अंतर्गत एक राखी

  धमतरी (राजेंद्र ठाकुर ) . शुक्रवार प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महाअभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत नगरी की हितग्राही श्रीमती दसरी बाई ने अपनी खुशी और भावनाओं को एक विशेष रूप में व्यक्त किया। दसरी बाई, जो पहले एक जर्जर मकान में जीवन यापन कर रही थीं, आज “जनमन आवास योजना” के तहत बने अपने नए मकान को देखकर अत्यंत भावविभोर हुईं। अपने सपने के साकार होने की खुशी में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी के माध्यम से राखी रजिस्ट्री द्वारा एक राखी भेजकर भाई-बहन के रिश्ते की पावन भावना को एक नई ऊंचाई दी। यह क्षण न केवल योजनाओं की सफलता का प्रतीक […]

बाराबंकी में भीषण हादसा : बस पर अचानक गिर गया बरगद का पेड़, 5 शिक्षकों समेत 6 की मौत, 17 घायल

बाराबंकी। बाराबंकी से एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। हैदरगढ़ जा रही बस पर अचानक बरगद का पेड़ गिर गया। घटना में पांच शिक्षक समेत छह की मौत हो गई, जबकि 17 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह से हो रही तेज बारिश में बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज पर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसमें पांच शिक्षकों समेत छह की मौत हो गई। सिर्फ एक ही पहचान […]

दुर्ग में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर ED-CBI ने एक साथ दी दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम

  दुर्ग। दुर्ग में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की दो बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियों — प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नामचीन सर्राफा कारोबारी सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर संयुक्त छापा मारा। यह छापा चर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के मालिक से ईडी और सीबीआई की टीम ने मौके पर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास मौजूद लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के पीछे बड़ा उद्देश्य घोटाले की रकम के उपयोग और ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना बताया जा रहा […]

दुर्ग : कलेक्ट्रेट परिसर में फांसी के फंदे में लटका मिला व्यक्ति का शव, प्रशासन स्तर पर मचा हड़कंप

दुर्ग। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे. युवराज सार्वा की तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं. फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले […]