नालंदा परिसर फेज-2 में पढ़ने वाले युवा गढ़ेंगे अपनी सफलता का नया इतिहास – अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1017 सीटर नए नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन ० 21 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया परिसर रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर में नए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे 21 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से इस 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी का अच्छा माहौल मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाइब्रेरी के साथ ही अच्छी गुणवत्ता […]

केरल में पीएम मोदी: इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) केरल के दौरे पर है। इस दौरान, PM मोदी ने केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब का शिलान्यास किया। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत ट्रेनों, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली और त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अपने भाषण में कहा PM मोदी ने कहा कि केरल में मौजूद वामपंथी गुट शायद मुझे पसंद ना करें। फिर भी, मुझे फैक्ट बताने दीजिए। 1987 से पहले, गुजरात में BJP एक हाशिए की पार्टी थी। 1987 में, BJP ने पहली […]

27 जनवरी को बैंक हड़ताल, 9 यूनियनों ने सप्ताह में पांच कार्य दिवस की मांग की

  रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता आ रहा है। इसी मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिससे करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी कामकाज से दूर रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा एवं छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत […]

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित सुरजीत नवदीप मंडप में गूंजा साहित्य, 90 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 पूरे उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ जारी है। उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित काव्य एवं व्यंग्य के कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 90 से अधिक नवोदित एवं समकालीन रचनाकारों ने सहभागिता की। रायपुर साहित्य महोत्सव के वृहद आयोजन के अंतर्गत जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं छत्तीसगढ़ मित्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की […]

समझ के साथ व्यक्ति को आगे ले जाने वाली शिक्षा की आवश्यकता – प्रभात मिश्रा

० बसंत पंचमी पर सरस्वती जी का पूजन, निराला जी एवं सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पुण्य स्मरण रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में आज बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती जी का पूजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाकवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी का उनकी जयंती पर पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार प्रभात मिश्रा थे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा ने मां सरस्वती जी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही […]

रजत जयंती पर ऊर्जा संरक्षण को लेकर राज्यभर में होंगे विविध आयोजन,30 जनवरी से 6 फरवरी तक हर वितरण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के […]

विद्युत मंत्रालय ने ‘प्रकाश गंगा’ झांकी से गणतंत्र दिवस परेड में रोशन करेगा आत्मनिर्भर भारत का विजन

  नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में विद्युत मंत्रालय प्रकाश गंगा नामक अपनी अनोखी झांकी लेकर आ रहा है। यह झांकी भारत के बिजली क्षेत्र की क्रांतिकारी यात्रा को दर्शाएगी, जिसमें यूनिवर्सल बिजली पहुंच से लेकर वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा नेतृत्व तक का सफर दिखाया जाएगा। प्रकाश गंगा’ थीम, जो ‘रोशनी की नदी’ का प्रतीक है, देश के परस्पर नेशनल ग्रिड के माध्यम से बिना रुकावट बिजली प्रवाह को उजागर करेगी। झांकी का मध्य भाग ‘स्मार्ट पावर, स्मार्टर होम’ कॉन्सेप्ट पर केंद्रित है, जहां छत पर सोलर पैनल लगे घर दिखाए जाएंगे। यह नागरिकों को बिजली उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बनाने के सरकारी विजन को सशक्त बनाता है।झांकी में […]

गणतंत्र के अमृतकाल में साहित्य उत्सव का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री साय ० साहित्य आशा, साहस और सामाजिक चेतना जागृत करने का सबसे सशक्त माध्यम : उप सभापति श्री हरिवंश ० रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ: देशभर के 120 साहित्यकार, 42 सत्रों में करेंगे विचार-विमर्श रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय […]

आज का राशिफल 24 जनवरी : वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि,आज अधिक सजग होकर काम करना होगा मेष राशि के जातकों के लिए ओज का दिन लाभ के साथ खर्च में वृद्धि वाला रहेगा। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका मन आज उलझन में रहेगा। मंगल जो राशि स्वामी हैं वह अनुकूल स्थिति में हैं जिससे आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिक सजग होकर काम करना होगा। कुछ उलझनों के बाद आपका काम आज बन सकता है। आर्थिक लेन देन के मामले में आज आपको सतर्क रहना चाहिए। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आज […]

आज का पंचांग 24 जनवरी: आज षष्ठी तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति माघ 04, शक संवत 1947, माघ शुक्ल षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 11, -रु39याव्बान 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अपराह्न 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज गण्डमूल […]