छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ता टीम रहेगी सक्रिय परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल लगातार सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो […]

ईरान–रूस युद्धाभ्यास के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती से तनाव गहरा

  तेहरान। ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ अपना वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। दोनों देशों के बीच यह सैन्य सहयोग ऐसे माहौल में हुआ है, जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल रहती है, तो स्थिति टकराव की ओर बढ़ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ समझौते की उम्मीद रखते हैं, हालांकि वार्ताएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं। दूसरी ओर, […]

कर्नाटक के बागलकोट में शोभायात्रा के दौरान तनाव, पुलिस ने हालात संभाले

  बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलूस के मार्ग में एक मस्जिद के पास कथित पथराव की घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण होने की जानकारी दी है। इसी तरह हैदराबाद में भी दो समुदायों के बीच नारेबाजी को लेकर तनाव की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी हुई, […]

आज का राशिफल 20 फरवरी : मीन राशि में चंद्रमा का गोचर, आज नए आइडिया से मिलेगा फायदा

  मेष राशि,तरक्की हल्की लेकिन सार्थक लग सकती है आज का दिन ध्यान से प्लानिंग करने पर फोकस करता है। मीन राशि में गोचर कर रहे चंद्रदेव आपको धीमा कर सकते हैं। प्रायोरिटीज पर फिर से सोचने पर मजबूर कर सकती है। मकर राशि में मंगलदेव यह पक्का करेगा कि आपका प्रोफेशनल डिसिप्लिन मजबूत बना रहे। रिश्तों को सहानुभूतिपूर्ण रवैये से आपको फयदा होता है। कुंभ राशि में शुक्रदेव बौद्धिक उत्तेजना की इच्छा जगाता है। चंद्रदेव की स्थिति भावनात्मक गहराई की मांग करती है। कपल्स क्वालिटी टाइम बिताकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं। सिंगल्स दयालु या आध्यात्मिक रूप से झुकाव वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। […]

आज का पंचांग 20 फरवरी : आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

20 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल तृतीया तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का संयोग आपको विचारों को गहराई देगा और कुछ नया सीखने की क्षमता को आगे बढ़ाएगा। चंद्रदेव आज मीन राशि के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके स्वभाव में शांति, दया और आध्यात्म का संचार होगा। मकर राशि में स्थित उच्च के मंगलदेव आपके भीतर लक्ष्यों के प्रति अटूट जोश और ऊर्जा बनाए रखेंगे। आज साध्य योग बन रहा है, जो कठिन कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत अनुकूल है। कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:12 से 12:58 तक के अभिजीत मुहूर्त का […]

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर हुई संगोष्ठी

  कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) पर आधारित संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय में ईएलसी क्लब का गठन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ एवं एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद गिरि से भेटकर आशीर्वाद लिया

  रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुधवार दिनांक 18-2-2026 को रात्रि 9.30 बजे मेगनेटो सिगनेचर होम्स क्लब हाउस, रायपुर में उपस्थित होकर परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज के दिव्य दर्शन एवं पावन आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ. निरंजन पीठाधीश्वर श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज ने भेट के दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म पर ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया. प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा एवं प्रदेश सचिव राम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे.इस आध्यात्मिक और […]

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अधीन, द्वारा दिनांक 19/02/2026 को शुभम के-मार्ट, कमल विहार, रायपुर (छ.ग.) में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act)” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, समानता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु POSH अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था। यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं शिकायतों के प्रभावी निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है तथा प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन को अनिवार्य बनाता है। कार्यक्रम […]

स्कूल शिक्षा विभाग करेगा 5000 पदों पर करेगा भर्ती ,छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर

  रायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा […]

ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां,प्रदेश को देश की ऊर्जा राजधानी बनाने की दिशा प्रयास

० प्रदेश में ऊर्जा विस्तार की व्यापक रूपरेखा और आगामी कार्ययोजना पर साझा की जानकारी रायपुर। ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों के साथ ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा आने वाले वर्षों के लिए एक व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। डॉ. यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, एनटीपीसी तथा निजी उत्पादकों को मिलाकर प्रदेश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 30 […]