कोंडागांव में सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत: फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, 17 लोग बीमार

  कोंडागांव। कोंडागांव जिले के तमरावंड गांव में आयोजित सामूहिक भोज अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। भोजन करने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि गांव में देवी-देवताओं की पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते 17 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें तत्काल […]

बलौदाबाजार में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला, कई गांवों में हाई अलर्ट

  बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक खतरनाक दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्राम दोंद में हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जहरु राम नेताम के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दंतैल हाथी पिछले चार दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था। हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ गांवों के आसपास घूम रहा था। रविवार को वह दोंद गांव पहुंचा और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने ग्रामीण को उठाकर कई […]

दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सीएम विष्णुदेव साय, कल शाम बुलाई कैबिनेट की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 मई को अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न जनहित योजनाओं की समीक्षा […]

त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त — मीडिया बयानबाजी पर रोक, निष्पक्ष जांच के आदेश

  दिल्ली। देशभर में चर्चा का विषय बने त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अहम सुनवाई की। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। सुप्रीम Court ने साफ कहा कि इस संवेदनशील मामले को सनसनीखेज बनाने से बचना चाहिए। अदालत ने मीडिया से अपील की कि पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के बयान लेकर मामले को “मीडिया ट्रायल” का रूप न दिया जाए। कोर्ट ने त्विषा शर्मा की मौत को “अप्राकृतिक मृत्यु” मानते हुए कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। […]

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

CG Accident : बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चार युवकों की मौत

  बलरामपुर। Balrampur-Ramanujganj जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। यह हादसा पीपरपान मोड़ के पास हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार चार युवक डिंडा साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे और उनकी बाइक एटा लोड ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात के समय हुआ और सड़क […]

Breaking : पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बड़ा झटका: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी, आम आदमी पर महंगाई की मार

० तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम, कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल […]

CG Weather Update : नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी तपिश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार

  रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते अगले नौ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है। रविवार को राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। Rajnandgaon प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना (रायपुर) में 45 डिग्री, Durg में 44.5 डिग्री, Bilaspur में […]

जांजगीर की अमिता श्रीवास ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत… काठमांडू अस्पताल में भर्ती

  जांजगीर। अमिता श्रीवास ने 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि समिट पूरा करने के बाद बेस कैंप लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान, अत्यधिक ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्थिति गंभीर होने पर रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें तत्काल Kathmandu पहुंचाया। अमिता को फिलहाल Norvic International Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों […]

बांगो विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कोरबा में एक मंच पर दिखे महंत- बैज और सिंहदेव

  बांगो। चरणदास महंत, दीपक बैज और टी एस सिंहदेव रविवार को कोरबा जिले के बुका में आयोजित हसदेव बांगो बांध विस्थापितों के महासम्मेलन में एक साथ मंच साझा करते नजर आए। सम्मेलन में बांगो बांध से प्रभावित 52 गांवों के बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार शामिल हुए। महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। महासम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विस्थापितों के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए बांगो बांध में मछली आखेट और बिक्री का स्वतंत्र अधिकार वापस देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि विस्थापित परिवारों की आजीविका वर्षों से प्रभावित हो रही है और सरकार को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए। विस्थापित परिवारों ने बताया […]