नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का किया भव्य शुभारंभ ० फार्मास्यूटिकल इकाई का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उत्पादन इकाई का भ्रमण कर दवा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था और आज वह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड के संकट से जूझ रही […]

कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी आर्थिक नाकेबंदी : 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को करेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को बंद करने का फैसला किया है।कांग्रेस ने यह फैसला ईडी के छापे को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे वादे कर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे पूरे नहीं हुए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया […]

पुरी में इंसानियत शर्मसार : बदमाशों ने 15 साल की मासूम लड़की को किया आग के हवाले, प्रशासन में मचा हड़कंप

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। लड़की को एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा […]

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पुल से टकराई, कंडक्टर की मौत, चालक और यात्रियों ने खिड़कियों से लगाया छलांग

कांकेर। कांकेर में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही पायल यात्री बस नेशनल हाईवे-30 पर एक पुल से जा टकराई। यह दुर्घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जिसमें बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। बस की रफ्तार काफी तेज़ थी और जैसे ही बस पुल के किनारे पहुंची, चालक का नियंत्रण हट गया और बस सीधे ब्रिज से टकरा गई। हादसे के बाद कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। बस चालक ने भी खुद को बचाने के […]

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने समाज में प्रशासन, न्याय और जनकल्याण की अनुकरणीय व्यवस्था एवं उदाहरण प्रस्तुत किए – मुख्यमंत्री साय

० पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु रहा समर्पित ०महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु समर्पित रहा। वह इंदौर की न केवल महारानी थीं, बल्कि न्यायप्रिय, धार्मिक एवं निष्पक्ष प्रशासक भी थीं। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में विश्व मांगल्य सभा द्वारा आयोजित पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी […]

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मांगा, कुलपतियों के साथ किया विचार-विमर्श

रायपुर।राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कुलपतियों से दो माह के भीतर रोडमैप मांगा है। उन्होंने आज राजभवन में कुलपतियों के साथ विचार-विमर्श कर छात्रों के हित के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ.एस. भारती दासन विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देशित किया है कि जिस कोर्स में छात्र और शिक्षक नहीं है, उन्हें बंद किया जाएं। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि वे मैनेंजमेंट के साथ बैठक कर गुणवत्ता सुधार की कार्ययोजना बनाकर सितम्बर माह में उपलब्ध कराएं। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग […]

किंग की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान हुए घायल, दो महीने अटकी फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट न्यूज़। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग (King) बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन अपनी दमदार स्टार कास्ट और अन्य खबरों की वजह से ये लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है।अब खबर आ रही है कि शाहरुख फिल्म के सेट पर घायल हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में कोई जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे शाह रुख खान का एक्सीडेंट हो गया, जिससे उन्हें चोट लग गई। सूत्र ने आगे बताया, “चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन शाह रुख अपनी टीम के साथ तत्काल […]

राजधानी में एक और साइबर ठगी : ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठग लिए 90 लाख

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 90 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राखी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की फेसबुक पर जारा अली खान नामक एक महिला से दोस्ती हुई थी। खुद को एक विदेशी निवेशक बताने वाली इस महिला ने शासन से समर्थन प्राप्त होने का झांसा देकर बुल मार्केट्स योर गेटवेज नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने को कहा। अधिक लाभ और त्वरित मुनाफे का लालच देकर महिला को […]

Breaking : शराब घोटाले के 23 निलंबित आबकारी अधिकारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी,अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। EOW की विशेष अदालत ने घोटाले में आरोपी 23 निलंबित आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि “भाग-बी” शराब बिक्री रैकेट में इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है जिसके आधार पर उन्हें अग्रिम राहत देना उचित नहीं है। इस घोटाले में कुल 29 आबकारी अधिकारियों को संदेह के घेरे में लिया गया है। विशेष अदालत ने सभी 29 अधिकारियों को आगामी 20 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस जारी किया […]

क्योंकि सास भी कभी बहू थी …. में मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की भी होगी रीएंट्री

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एकता कपूर का कल्ट शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyuki Saas Bhi Kabhi Kabhi Bahu Thi) जल्द ही सीमित एपिसोड के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार है। इस सीजन में भी आपको स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के किरदार में देखने को मिलेंगी। इसके अलावा अमर उपाध्याय मिहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे। अब खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और पुलकित सम्राट भी इसके पार्ट 2 में नजर आ सकते हैं। दोनों 25 साल पहले आए शो के पहले भाग का भी हिस्सा थे। मौनी रॉय और पुलकित करेंगे वापसी? रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी ने कृष्ण तुलसी और पुलकित ने […]