जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार: मुख्यमंत्री साय

० छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम: नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा ० मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा […]

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामले में बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

० राज्य स्तरीय जांच समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, गुणवत्ताहीन सामान बदलवाए गए रायपुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की गुणवत्ता पर उठे सवालों पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर राज्य स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। जिसमें संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी और जीईसी रायपुर के तकनीकी प्रतिनिधि, संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक (आईसीडीएस) और दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने सभी जिलों में सामग्री की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संचालनालय को सौंप दिया। […]

लैलूंगा में सड़क हादसा : यात्री बस फिसलकर खेत में पलटी, एक दर्जन से यात्री हुए घायल

रायगढ़। रायगढ़ के लैलूंगा में आज एक भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बस तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां 9 लोगों को भर्ती किया गया है। इनमें से चार […]

सुकमा में CRPF को मिली बड़ी सफलता ,1 करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से सुकमा में शनिवार को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को संयुक्त अभियान में जबरदस्त सफलता मिली जब 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली लोकेश समेत कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि इनमें वह नक्सली भी शामिल है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था। आत्मसमर्पण करने वालों में PLGA बटालियन के 8 हार्डकोर नक्सली, DVCM का 1 सदस्य, PPCM के 6, ACM के 4 और 12 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 […]

पाकिस्तान में बलोच चरमपंथियों ने पहचान पत्र देखकर 9 लोगों की हत्या, लाहौर जा रही बस में सवार थे सभी यात्री

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलोच चरमपंथियों ने शुक्रवार को एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत के झोब इलाके के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि घटना झोब इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात को हुई। हथियारबंद चरमपंथियों ने पंजाब जाने वाली दो बसों को रोका। हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा तथा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आलम ने बताया, ‘‘दोनों बसों से अगवा किए गए नौ लोगों की हत्या कर दी गई और उनके शव बरामद कर लिए गए […]

पाकिस्तान में बस रोककर 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पत्र देखकर पंजाबियों को मारा

  पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलोच चरमपंथियों ने शुक्रवार को एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत के झोब इलाके के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि घटना झोब इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात को हुई। हथियारबंद चरमपंथियों ने पंजाब जाने वाली दो बसों को रोका। हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा तथा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आलम ने बताया, ‘‘दोनों बसों से अगवा किए गए नौ लोगों की हत्या कर दी गई और उनके शव बरामद कर लिए […]

शुभांशु शुक्ला के 14 दिन के मिशन के बाद फिर बदला धरती पर वापसी का समय,किए 7 एक्सपेरिमेंट, 4 हुए सफल

  दिल्ली। Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जल्द ही धरती पर वापसी कर सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उनके लौटने की जानकारी दी है। ISRO के अनुसार, शुभांशु 14 जुलाई को अंतरिक्ष से वापसी करेंगे और वो 15 जुलाई को पृथ्वी पर पहुंच जाएंगे। शुभांशु के साथ ISS में गए बाकी 3 अंतरिक्ष यात्री भी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस आएंगे।रविवार यानी कल सभी अंतरिक्ष यात्री अपने एक्सपेरिमेंट के सैंपल पैक करना शुरू करेंगे। फ्लाइट सर्जन की देख-रेख में सभी धरती पर वापसी की तैयारी करेंगे। शुभांशु की वापसी का पूरा देश बेहद बेसब्री से इंतजार कर […]

सावन में शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए सही बेलपत्र का करें चुनाव, जानें कैसे होने चाहिए बेलपत्र

Sawan 2025 : सावन मास में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है, और बेलपत्र को शिवजी पर अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। लेकिन बेलपत्र चढ़ाने की भी कुछ धार्मिक और शास्त्रीय नियम पुराणों और धर्म शास्‍त्रों में बताए गए हैं। अगर बेलपत्र शुद्ध न हो, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता। शास्त्रों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि भगवान शिव को अर्पित करने के लिए बेलपत्र विशेष गुणों से युक्त होना चाहिए। यदि बेलपत्र अशुद्ध, मुरझाया हो तो वह पूजन में निष्फल हो सकता है। ऐसे में आपका व्रत भी फल नहीं देगा और आपकी पूजा व्‍यर्थ चली जाएगी। तो आइए […]

रेलवे यात्री ध्यान दें… अब 8 घंटे पहले बनेगा पहला Reservation Chart, 14 जुलाई से लागू होगा नया नियम

  रायपुर। रेलवे ने ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। नया नियम 14 जुलाई से प्रभावी होगा। इस बदलाव के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आपातकालीन कोटा के लिए आवेदन की प्रक्रिया में भी संशोधन किया गया है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अब पहले आरक्षण चार्ट और एमरजेंसी कोटा के लिए आवेदन समय में कई बदलाव किए गए हैं। निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है :- पहला आरक्षण चार्ट बनने का समय निम्नानुसार रहेगा (1) 05:00 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान […]

अमरनाथ यात्रा : भारतीय सेना ने चलाया स्पेशल ऑपरेशन शिव, 8500 से ज्यादा सैनिक तैनात, सी-यूएएस ग्रिड भी किया स्थापित

जम्मू। सेना ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर ‘ऑपरेशन शिव’ शुरू करते हुए गुफा मंदिर तक जाने वाले दोनों मार्गों पर एवं अन्य संबंधित स्थानों पर 8,500 सैनिकों को तैनात किया है एवं मानवरहित हवाई प्रणाली (सी-यूएएस) ग्रिड भी स्थापित किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमरनाथ गुफा के लिए दो मार्गों से तीन जुलाई को 38 दिवसीय यात्रा आरंभ हुई थी। इनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग हैं। इस यात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित […]