छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट,अति भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। रायपुर स्थित मौसम विभाग ने आज भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में रेड , ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में रेड अलर्ट मौसम विभाग ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ,बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में मूसलधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट वाले […]

वडोदरा में आज भी जारी है राहत और बचाव कार्य; महिसागर नदी पर बना चार दशक पुराने पुल टूटने से हुई 13 मौतें

वड़ोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में हुए हादसे में पुल टूटने की घटना में अब तक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई। वहीं घटना के 24 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बुधवार की सुबह वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। गुजरात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मशीनों और बोट के जरिए मलबा हटाने में जुटा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को पुल पर कई लोग और वाहन […]

आज का राशिफल 10 जुलाई : मेष, सिंह और तुला राशि को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,नए संपर्कों से भी अच्छा लाभ मिलेगा आज का दिन मेष राशि के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपको भाग्य का लाभ दिलाएगा। आपको आज कुछ नए संपर्कों से भी अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपको आज कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो वह दूर हो जाएगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ को दर्शाने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य कम प्रयास में ही अधिक सफल बनाएगा। आज […]

आज का पंचांग 10 जुलाई : आज गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, मुहर्रम 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु […]

कस्टम मिलिंग घोटाला : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को की 14 जुलाई तक बढ़ी रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पहले से ही शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। बुधवार को EOW ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 जुलाई तक की रिमांड पर भेज दिया गया। इस बीच, कोर्ट में पेशी के दौरान अनिल टुटेजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है और उनके खिलाफ रची गई एक साज़िश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जिस एफआईआर क्रमांक 01/2024 के तहत […]

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे […]

जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला सम्मान

० निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार व वित्त विभाग की टीम ने एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन से भेंट कर सौंपा पुरस्कार बिलासपुर। जीएसटी विभाग जबलपुर द्वारा जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया है। हाल ही में 8वें जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान, एसईसीएल द्वारा समयबद्ध कर भुगतान, पारदर्शी कर प्रणाली के अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। एसईसीएल ने वर्ष 2024–25 में कर रिटर्न समय पर दाखिल करने, कर देयताओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने एवं सभी विधिक एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सरकारी राजस्व को […]

प्रोजेक्ट उत्थान के तहत शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम, रायगढ़ में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन

– 80 विद्यालयों के 4,000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित की गई एजुकेशन किट – रेल परियोजना एवं वॉटर पंप हाउस परियोजना से जुड़े 54 ग्रामों के विद्यालयों में भी वितरण – 20 प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच वितरित किए गए रायगढ़।ग्रामीण शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की गई। रायगढ़ जिले के ग्राम बड़े भंडार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित नए विद्यार्थियों को एजुकेशन किट प्रदान की गई, […]

PM मोदी ने नामीबिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात;ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवासे जुड़े चार अहम समझौतों पर किए गए हस्ताक्षर

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत और नामीबिया के बीच बुधवार को चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने से संबंधित हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के बीच हुई बातचीत के बाद बताया गया। अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में ब्राजील से यहां पहुंचे पीएम मोदी ने स्टेट हाउस में राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।   वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, जैव ईंधन और आपदा प्रतिरोधी सहित कई क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और […]

निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग : विष्णुदेव साय

रायपुर। प्रदेश के सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रि-दिवसीय ‘सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ संपन्न हुआ। CM विष्णुदेव साय ने कहा निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक के नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है। कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न स्तर पर सतत् आयोजित होने वाले ऐसे वर्ग से पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना समेत विभिन्न ज्वलंत विषयों पर भी भाजपाजनों का प्रबोधन और मार्गदर्शन होता है। अपने-अपने दायित्वों में व्यस्त कार्यकर्ताओं के एक साथ रुकने रहने, सहभोज से आपसी समझ, सामंजस्य बढ़ता है। रिश्ते मजबूत होते हैं, हम सभी एक परिवार का […]