इस साल सावन में काशी विश्‍वनाथ में प्‍लास्टिक पर रोक, तांबे या पीतल के लोटे से ही कर सकेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

  वाराणसी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अब प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने यह फैसला किया है कि सावन के महीने में मंदिर के अंदर प्‍ला‍स्टिक के किसी भी पात्र में दूध या जल नहीं ले जा सकेंगे। सावन के बाद भी मंदिर के अंदर प्‍लास्टिक ले जाने पर रोक लगी रहेगी। मंदिर को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंदिर में प्रशासन का कहना है कि सावन के बाद भी भक्‍त प्‍लास्टिक के पात्र में दूध या जल मंदिर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान […]

अहमदाबाद विमान हादसे की आगे बढ़ी जांच ,नागरिक उड्डयन मंत्रालय को AAIB ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

  दिल्ली।12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। सूत्रों ने बताया कि एआई 171 विमान दुर्घटना पर तैयार की गई रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है। अहमदाबाद विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई है। एएआईबी ने जांच के लिए बहु-विषयक टीम का गठन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित टीम का नेतृत्व डीजी एएआईबी कर रहे हैं। इस मामले में ब्लैक बॉक्स और हैंडलिंग कॉकपिट वॉयस […]

Breaking : इंदौर से रायपुर आने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,फॉल्स अलार्म मिलने के बाद लिया गया फैसला, यात्री दहशत में

इंदौर /रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर करानी पड़ी।इंदौर से टेक ऑफ के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे। इसके बाद पायलट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान को तत्काल फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसकी जांच की गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें हुई रद्द, 16 अगस्त से 10 सितंबर तक यातायात रहेगा ब्लॉक

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 प्रमुख ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने कैंसिल करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिहार ,गुजरात ,महाराष्ट्र और हैदराबाद जैसे राज्यों की ओर यात्रा करना चाहते हैं। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक यातायात ब्लॉक रहेगा, जिससे सैकड़ों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। रेलवे ने बताया कि झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण के लिए 24 दिनों का प्री-एनआई कार्य और 9-10 सितंबर को पूर्ण ब्लॉक रहेगा। इस दौरान न केवल ट्रेनें रद्द होंगी बल्कि कुछ को रूट डाइवर्ट किया जाएगा और कई ट्रेनों को बीच में ही […]

दुर्ग विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक…पाक हैकर्स ने लिखा- अगली बार अगर हमारी सीमाओं पर हमला करने की कोशिश की….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के साइबर ग्रुप HOAX 1137 ने ली है। वेबसाइट के होमपेज पर “Pakistan Zindabad” के पोस्टर और गालियां लिख दी गईं । हैकर्स ने सख्त चेतावनी भी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान की साइबर स्पेस में सेंध लगाई तो इसका और भी बड़ा बदला लिया जाएगा। छात्रों के अनुसार, वेबसाइट दोपहर से ही बार-बार crash हो रही थी। जैसे ही उन्होंने विश्वविद्यालय के official domain को ब्राउज़र में ओपन किया, उन्हें होमपेज पर आपत्तिजनक शब्द और anti-India messages दिखे। University admission के लिए वेबसाइट पर जाने वाले […]

IAS यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद का सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और 2007 बैच के IAS अधिकारी यशवंत कुमार को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालेंगे। इस आदेश के साथ ही वर्तमान में इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।  

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बीते चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। भारी वर्षा के कारण कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोदाबाजार सहित कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों से आग्रह किया गया है […]

आज का राशिफल 8 जुलाई : आज मालव्य राजयोग से सिंह, तुला और कुंभ को मिलेगा भरपूर लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, कारोबार में आ सकती है मंदी मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पुरानी योजनाओं के साथ प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर कर सकते हैं। इससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। आपकी कार्य क्षमता देखकर आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी भी काम को साझेदारी में करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें। ​वृषभ राशि, आज जोखिम से दूरी बनाए रखें वृषभ राशि वालों पर […]

आज का पंचांग 8 जुलाई : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 17, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 24, मुहर्रम 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 08 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु […]

Nobel Peace Prize: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नॉमिनेट , कहा – आप इसके हकदार

  वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डिनर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को यह बात बताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र भेंट भी किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र दिखाना चाहता हूं। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं। इस पर ट्रंप ने नेतन्याहू का धन्यवाद अदा […]