रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर:मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत सरकार एवं राज्य शासन के सहयोग से रायपुर में जैव प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार, राज्य शासन एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन सोसायटी है। इस बायोटेक इंक्युबेशन […]

CG Breaking : IFS अधिकारी मयंक अग्रवाल को सौंपा गया चिप्स रायपुर का अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मयंक अग्रवाल को नया दायित्व सौंपा है। वर्ष 2016 बैच के वनमंडलाधिकारी (DFO), कोरबा के रूप में कार्यरत श्री अग्रवाल को अब सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभियोजन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO), विप्स, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 3 जुलाई 2025 को सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। आदेश को उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।    

”ऑपरेशन तलाश“ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लगभग साढे़ चार हजार लापता महिला पुरूष बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में गुमइंसान विशेषकर गुम बच्चों के पतातलाश हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया जाता है, जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। ऑपरेशन मुस्कान की सफलता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम द्वारा गुम महिला एवं पुरूषों के खोजबीन हेतु ऑपरेशन तलाश के रूप में एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, जो बालिग वर्ग के व्यक्तियों के पतातलाश की दिशा में राज्य का यह पहला अभियान है। पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में दिनांक 01/06/2025 से 30/06/2025 तक ”ऑपरेशन तलाश“ चलाया गया। इस अभियान की सफलता के लिए […]

विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के लिए ‘‘संसदीय रिपोर्टिंग’’ विषय पर कार्यशाला 5 को

० समापन सत्र में सांसद, राज्यसभा डॉ. सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य वक्ता रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार, 5 जुलाई, 2025 को पूर्वान्हः 11.00 बजे से ‘‘संसदीय रिपोर्टिंग’’ विषय पर मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में व्याख्यान हेतु उदघाटन सत्र में डॉ. संजय द्विवेदी, पूर्व निदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान एवं प्रोफेसर माखन लाल चतुर्वेदी, राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय, भोपाल एवं समापन सत्र में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद, राज्यसभा मुख्य वक्ता होंगे। इस कार्यशाला का शुभारंभ मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, करेंगे । इस कार्यक्रम में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. नेता प्रतिपक्ष  डॉ. […]

सूरजपुर में बड़ा हादसा : स्कूल वैन सड़क किनारे खेत पर पलटी, मची अफरा-तफरी,कई बच्चे घायल

सूरजपुर। बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.   मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन ब्रह्मपुर से बच्चों को लेकर वृंदावन जा रही थी. इस दौरान फुलकोना के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन खेत में जाकर पलट गई. इस वैन में कंचनपुर स्थित निजी स्कूल के 14 से 15 बच्चे सवार थे. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.  

CG Accident : तेज रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 24 मज़दूर घायल, 3 की हालत गंभीर

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई. बुधवार शाम ग्राम बोरई के उदयपुर रोड मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर जा पलटी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में गाड़ी में सवार 24 मजदूर घायल हो गए. घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल सभी का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि पिकअप चालक तेजी से गाड़ी चला रहा था और मोड़ पर ब्रेक नहीं लगाई. इससे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हुई […]

Big News: रायपुर में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, ACB की टीम ने 5000 रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत पर छापेमारी कर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक का है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। ग्राम गोतियारडीह निवासी प्रार्थी जयवर्धन बघेल जो कि अभनपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हैं। जयवर्धन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी जिसके नामांतरण करने के नाम पर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से की थी। शिकायत […]

लाखो रुपये का टाउनहाल बना गौशाला व गैरेज,देखरेख के अभाव में हुवा जर्जर , बदबू से पड़ोसी परेशान 

  दिलीप गुप्ता सरायपाली .वर्षो पूर्व वार्ड क्रमांक 8 झिलमिला में नगरवासियो व वार्डवासियों को एक सुसज्जित व सुविधायुक्त टाउनहाल की सुविधा मिल सके इस हेतु लाखो रुपये की स्वीकृति तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा दिलाई गई थी । नवनिर्मित इस टाउनहाल का उन्होंने उद्घाटन भी किया था । उस समय नगर में शादी , विवाह , पार्टी व अन्य सामाजिक कार्यक्रमो के लिए एक टाउनहाल की आवश्यकता को देखते हुवे इसे आमजन के लिए प्रारम्भ कर दिया गया । किंतु घटिया निर्माण की वजह से यह भवन कुछ ही वर्षो में जर्जर होने लगा । नगरपालिका परिषद द्वारा इसके मरम्मत के लिए पुनः लाखो.रुपये स्वीकृत किया गया […]

भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला! 15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास

0 पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे ने किया प्राणघातक हमला ० नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे को शासन ने पद से हटाया इसलिये किया हमला ० सिटी कोतवाली में संगीन धाराओ मे अपराध दर्ज,जान से मारने का प्रयास एवं लूट-डकैती की लगी धारा, दिलीप गुप्ता  सरायपाली। सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांडव आज देर शाम को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सर शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत महिला बॉक्सरों शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित एलिट विमेंस सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वेट कैटेगरी में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया है । यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जून से 01 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें 15 राज्यों की 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से भाग ले रहीं शशि चोपड़ा और लाशु यादव भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं । इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय रेलवे बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर […]