भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला! 15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास

0 पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे ने किया प्राणघातक हमला ० नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे को शासन ने पद से हटाया इसलिये किया हमला ० सिटी कोतवाली में संगीन धाराओ मे अपराध दर्ज,जान से मारने का प्रयास एवं लूट-डकैती की लगी धारा, दिलीप गुप्ता  सरायपाली। सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांडव आज देर शाम को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सर शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत महिला बॉक्सरों शशि चोपड़ा एवं लाशु यादव ने हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित एलिट विमेंस सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वेट कैटेगरी में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया है । यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जून से 01 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें 15 राज्यों की 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से भाग ले रहीं शशि चोपड़ा और लाशु यादव भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं । इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय रेलवे बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर […]

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की ,मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं

० एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में 4.62 लाख मेट्रिक टन की बढ़ोत्तरी ० चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रायपुर।देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने […]

बाबा रामदेव के पतंजलि च्यवनप्राश को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सख्त हिदायत दी

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को डाबर च्यवनप्राश पर निशाना साधते हुए भ्रामक विज्ञापन चलाने से रोक दिया है। अदालत ने कहा है कि पतंजलि के विज्ञापन उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं और डाबर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस विवाद में डाबर ने पतंजलि पर आरोप लगाया था कि वह अपने विज्ञापनों के ज़रिए जानबूझकर डाबर के च्यवनप्राश को कमजोर और सामान्य दिखाकर उसकी साख को चोट पहुंचा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतरिम आदेश देते हुए पतंजलि को भविष्य में ऐसे विज्ञापन प्रसारित न करने की सख्त हिदायत दी है। यह विवाद साल 2017 […]

कौन होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन 4 दिग्गजों में से किसी एक के नाम पर जल्द लगेगी मुहर ,जानें कौन हैं दावेदार?

  दिल्ली। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही पार्टी के शीर्ष पद के लिए नया चेहरा चुना जा सकता है। कयास हैं कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले यानी 21 जुलाई से पहले भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब किसी अध्यक्ष के कार्यकाल के खत्म होने के बाद इतना लंबा वक्त गुजरा और फिर भी नया अध्यक्ष नहीं चुना गया। बीजेपी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाने वाले जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो […]

आम आदमी पार्टी ने की बड़ी घोषणा, बिहार विधानसभा में बिना गठबंधन के लड़ेगी चुनाव

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आप के नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी उसे नया विकल्प देने जा रही है। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जनता से सीधे संवाद कर विकास की नई सोच लेकर सामने आएगी। दिल्ली और पंजाब में सरकार चला चुकी आम आदमी पार्टी अब बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। […]

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा : पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 8 लोग घायल

छतरपुर। गुरुवार सुबह छतरपुर बागेश्वर धाम में पंडाल का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बारिश और आंधी के चलते ये हादसा हुआ। हादसा सुबह 7 बजे आरती के बाद हुआ। लोहे का एंगल गिरने की वजह से श्रद्धालु के सिर पर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती के दौरान बारिश हो रही थी। इसी समय भारी भीड़ जमा हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग शेड के नीचे पहुंचे थे। मृतक का नाम श्यामलाल कौशल है। […]

Sawan 2025 : त्योहारों का महीना है सावन,जानें कब है कौन सा त्‍योहार, इस महीने में क्या करें और क्या नहीं जानें यहां

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। सावन के पूरे महीने में चारों तरफ भक्ति का माहौल रहता है। इस महीने की प्रत्‍येक तिथि को कोई न कोई व्रत त्योहार मनाया जाता है। सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली से प्रकृति का सौंदर्य निखर जाता है। इस महीने भगवान विष्‍णु के योग निद्रा में चले जाने के बाद सृ‍ष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। यही वजह है कि सावन में शिवजी की भक्ति चरम पर होती है। अबकी बार सावन के महीने का आरंभ 11 जुलाई को हो रहा है और इसका समापन 9 अगस्‍त को होगा। जानें सावन का पहला सोमवार कब है […]

Himachal Cloud Burst : हिमाचल में कुदरत ने मचाई तबाही ,तीन और शव मिले; पूरा गांव बहा, 34 लापता, अब वायुसेना से मांगी मदद

शिमला /मंडी /धर्मशाला। हिमाचल में कुदरत ने कहर बरपाया है। बादल फटने की घटनाओं से हुई तबाही हर जगह दिखाई दे रही है। मंडी के धर्मपुर में स्याठी गांव जल सैलाब में बह गया। 61 ग्रामीण बमुश्किल बचाए गए। बादल फटने के बाद से लापता लोगों में से तीन और के शव मिले हैं। अभी 34 और लोगों की तलाश है। ज्यादातर सराज क्षेत्र के हैं। आपदा प्रभावित कई गांवों तक प्रशासन पहुंच नहीं सका है। करसोग, थुनाग और गोहर में लापता हुए लोगों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। बादल फटने व भूस्खलन से थुनाग और जंजैहली उपमंडल में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं।   बुधवार को मुख्यमंत्री […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज भी होगी झमाझम बारिश, कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.   मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक और 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर, में बारिश […]