खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से की आत्मीय मुलाकात ० मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के युवाओं […]

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अहम – सतीश चन्द्र दुबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री

  ० एसईसीएल के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कोयला खान व राज्यमंत्री, रायपुर में मुख्यमंत्री से कोयला परियोजनाओं के विस्तार को लेकर की चर्चा बिलासपुर। भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोल सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कभी जहां देश में कोयले की कमी की चर्चा होती थी, आज वहां बिजली संयंत्रों के पास पर्याप्‍त कोयला भंडार है और ऊर्जा उत्पादन निर्बाध चल रहा […]

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंट

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार अमर परवानी ने सौजन्य भेंट की।

पीईएसबी ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) के लिए टी.एस.सी. बोश की सिफारिश की

  बिजनेस न्यूज़। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम आरईसी लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएं) के पद के लिए श्री टी.एस.सी. बोश की सिफारिश की है। श्री बोश वर्तमान में आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। वह बिजली क्षेत्र में एक अनुभवी पेशेवर, परियोजना निष्पादन, परामर्श सेवाओं और बिजली बुनियादी ढांचे के विकास में 30 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। पीईएसबी द्वारा उनकी सिफारिश एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद की गई है […]

10 करोड़ से बने सोने के झूले पर सावन में झूलेंगे रामलला, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम

  अयोध्या। सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य झलक श्रद्धालुओं को दिखेगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला व प्रथम तल पर सीताराम इस सावन में स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मुंबई के कारीगर पांच-पांच किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। एक झूले की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े जा रहे हैं। रामनगरी में सदियों से झूलनोत्सव की परंपरा प्रवाहमान है। सावन शुक्ल तृतीया 29 जुलाई […]

सिगाची फार्मा कंपनी के धमाके में अब तक 12 की मौत, 34 घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान

हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान […]

साय कैबिनेट की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई ख़त्म: किसानों और पेंशनरों के हित में में लिए बड़े फैसले ,देखें निर्णय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। 1 मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा। खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में […]

Big Breaking : अमिताभ जैन ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केंद्र ने उनके सेवा विस्तार को दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोहर बाद जो निर्णय आया उसने सभी को चौंका दिया।  

वन्यजीव तस्करी मामले में विभाग की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों की पैंगोलिन की स्केल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी एक संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसमें […]

जुलाई में इस तारीख से होंगे सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा , अब तक 75 हजार छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 8 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए अब तक लगभग 75 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें वे छात्र शामिल हैं जो पहले चरण की परीक्षा में पूरक या अनुत्तीर्ण हुए थे, साथ ही वे भी जिन्होंने ग्रेड सुधार के लिए आवेदन किया है। इनमें करीब 3 हजार छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के बावजूद श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है। पिछली बार यह संख्या लगभग 82 हजार थी। राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष से शुरू की गई नई व्यवस्था के […]