बिलासपुर में सड़क हादसे: 3 की मौत, मृतकों में मां-बेटे शामिल
बिलासपुर। शहर में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है।पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां स्टेट बैंक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान Shivrati Yadav के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बहुत तेज गति से चल रहा था, जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे। ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य […]



