CG Weather update : रायपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज धूप और लू का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को रायपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि कूलर भी राहत नहीं दे पाए। लोग जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। […]

आज का राशिफल 22 मई : अनफा योग का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: भावनात्मक संतुलन से काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे आज का दिन आपको मजबूत और शांति से भरा हुआ महसूस कराएगा। कर्क राशि में चौथे भाव के चंद्रदेव आपको उन चीजों पर फोकस करने में मदद करेंगे जो मानसिक सुकून देती हैं। वहीं, पहले भाव में मेष राशि के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाकर अधूरे कामों को पूरा करने का गजब का साहस देंगे। करियर के मोर्चे पर आप एक लीडर की तरह काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे और जिम्मेदारियां लेने से पीछे नहीं हटेंगे। वृषभ राशि में दूसरे भाव के सूर्यदेव और बुधदेव पैसों के मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और बातचीत में समझदारी लाने […]

आज का पंचांग 22 मई : आज ज्येष्ठ षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक रहेगा

सुबह 3 बजकर 56 मिनट से 4 बजकर 41 मिनट तक।अंग्रेजी तारीख 22 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 08 मिनट (23 मई) तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग प्रातः 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 02 बजकर 08 मिनट (23 मई) तक कर्क राशि पर उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल षष्ठी – प्रातः 06:24 […]

पेयजल संकट पर मुख्यमंत्री साय सख्त, कहा- “हर हाल में लोगों तक पहुंचे पानी, बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं”

  रायपुर। सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल संकट के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या बहानेबाजी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से […]

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का कड़ा रुख: लापरवाही पर सहायक आयुक्त निलंबित, शिक्षा और आवास योजनाओं की समीक्षा

कोरिया। कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त प्रशासनिक रवैया देखने को मिला। विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के बीच मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही और शिकायतों की लगातार जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि […]

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को रफ्तार, पश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को सौंपी 75 एकड़ जमीन

  कोलकाता। Border Security Force को भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने बिना बाड़ वाले सीमावर्ती इलाकों में फेंसिंग के लिए करीब 75 एकड़ जमीन आधिकारिक तौर पर BSF को सौंप दी है। यह जमीन लगभग 27 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा ढांचा तैयार करने के लिए दी गई है। राज्य सचिवालय नबान्न में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और सीमा सुरक्षा से जुड़े बाकी लंबित भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी अगले दो सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां फेंसिंग और सुरक्षा […]

कौशल विकास से रोजगार की ओर कदम,अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं के लिए नए अवसर

  रायगढ़।ग्राम छोटे भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की सीएसआर इकाई द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम सूपा के रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), रायगढ़ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत सूपा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। केंद्र के माध्यम से परिधीय ग्रामों के युवाओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक पाठ्यक्रम और नामांकन अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर […]

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में पर्यटन स्थलों के विकास, विस्तार और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने पर्यटन क्षेत्र को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक निर्देश दिए। चर्चा के दौरान राज्यपाल डेका ने बस्तर के चित्रकूट जलप्रपात, धमतरी जिले के गंगरेल तथा कोरबा जिले के बूका जलाशय में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक […]

पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान – कांग्रेस

  ० एक तरफ बिजली कटौती हो रही, दूसरी ओर बिजली बिल दुगुना आ रहा रायपुर। गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली की कटौती आम आदमी के लिये सरदर्द बन गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली के साथ भाजपा सरकार आने के बाद जनता को पूरे 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। ढाई साल में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती […]

रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम फेल हो गया, अब दुर्ग बिलासपुर में लागू करेंगे – दीपक बैज

  ० गृहमंत्री बदलने के बजाय सिस्टम बदली करने में लगी है सरकार रायपुर। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम फेल हो गया, अब दुर्ग बिलासपुर में लागू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधों में नियंत्रण का नाम लेकर रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की गयी, 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गयी। उसके बाद भी अपराधों में कोई नियंत्रण नहीं हुआ। आज भी लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हो जाती है। इस फेल सिस्टम को भाजपा सरकार दुर्ग, बिलासपुर में भी लागू करने जा रही है। सरकार बताये कि रायपुर में लागू करने […]