पत्नी से मारपीट के आरोप में धमतरी के अंकित अग्रवाल के खिलाफ बरगढ़ में एफआईआर

धमतरी। बरगढ़ पुलिस ने धमतरी निवासी अंकित अग्रवाल के खिलाफ अपनी पत्नी तन्वी अग्रवाल से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। बरगढ़ पुलिस ने तन्वी अग्रवाल की शिकायत पर 30 मई को मामला बनाया है। तन्वी अग्रवाल की अंकित अग्रवाल से साल 2010 में दोनों परिवार की सहमति से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 12 साल की लड़की और 9 साल का लड़का है। तन्वी अग्रवाल का आरोप है कि अंकित अग्रवाल बच्चों के सामने ही उसके साथ मारपीट करते हैं। तन्वी अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि उसके पति ने कई बार बेल्ट से भी मारा। बच्चों के भविष्य […]

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व CM व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन,बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

  अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वह अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे। गौरतलब है कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। वहीं आपको बता दें कि हादसे से पहले विजय रूपाणी की तस्वीर सामने […]

Ahmedabad Plane Crash की खबर से बॉलीवुड सकते में , Akshay Kumar से लेकर सोनू सूदने जताया दुख

  मुंबई। अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक हादसा हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जाह्नवी कपूर, अक्षय कुमार,सोनू सूद, परिणीति चोपड़ा, रूपाली गांगुली समेत कई सेलेब्स ने इस भयावह दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा,”एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं हैं।” जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

० मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट ० प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की उस सोच को दर्शाता है […]

Ahmedabad Plane Crash: फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक के आलावा 7 पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर

अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी पुष्टि एअर इंडिया ने की है अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी एअर इंडिया ने आगे कहा- हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर […]

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट अगले निर्देश तक बंद, सभी फ्लाइट कैंसिल ,DGCA ने कहा- MayDay कॉल के बाद टूटा विमान का संपर्क

अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से टेक ऑफ के बाद 242 यात्रियों से भरा विमान रिहायशी इलाके मेघाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बड़े हादसे पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एटीसी का बयान सामने आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से दोपहर एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को मेडे (MayDaY) कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे के बाहर जमीन पर क्रैश कर गया। दुर्घटना स्थल […]

अहमदाबाद प्लेन में पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत थे 242 यात्री, क्रैश पर एयर इंडिया का पहला बयान आया सामने, जानिए क्या कहा?

अहमदाबाद। गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एक भीषण विमान हादसा हो गया. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और काले धुएँ का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था जिससे आसपास दहशत फैल गई. इस हादसे पर एयर इंडिया का पहला आधिकारिक बयान सामने आ गया है. इस दर्दनाक हादसे पर एयर इंडिया का पहला आधिकारिक बयान सामने आ गया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 […]

CG Weather Update : आषाढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, 14 जून से एक्टिव होगा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है ,आषाढ़ महीने की शुरुआत से प्रदेश में मानसून के आगमन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 जून से छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों में कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना जताई गई है। फिलहाल जो नमी वातावरण में बनी हुई है, वह मानसून के प्रवेश […]

सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 18 जून को,मानसून सत्र की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है, जिनमें किसानों के हित, शहीद अधिकारी के परिवार को न्याय और मानसून सत्र की रणनीति जैसे विषय शामिल हैं। इस बार की कैबिनेट बैठक का एजेंडा खरीफ सीजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा सकता है। राज्य के किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा, और कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की संभावना है। खरीफ की शुरुआत से पहले उठाए गए ये कदम […]

Breaking : अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा: 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, रेस्क्यू जारी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई171 हादसे का शिकार हुई है, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में […]