अदाणी फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,ड्रॉइंग प्रतियोगिता और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

०  कार्यक्रम में छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जामुल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसीसी सीमेंट की सीएसआर पहल के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन जामुल ने एक खास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके तहत विभिन्न आयोजनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिससे माहौल खुशनुमा बन गया। इसके बाद उत्थान कोचिंग सेंटर के बच्चों के बीच ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता दर्शाई। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक […]

मुख्यमंत्री साय स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए

  ० स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवारजनों से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने भी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पिता जी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के […]

तोमर भाइयों के घर मिले दस्तावेजों से सूदखोरी का बड़ा सिंडीकेट फूटा ,ब्याज के एवज में प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने के सबूत भी, एक गिरफ्तार

रायपुर। भाटागांव में बुधवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रूबी तोमर और रोहित तोमर के मकान की सर्चिंग में पुलिस को 37 लाख रुपए कैश, पौन किलो गोल्ड, दो पिस्टल और तलवारों के अलावा जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच में सूदखोरी और ब्याज वसूलने के लिए उधार लेने वालों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने तक के सबूत मिलने से पुलिस चौंक गई है। एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि सूदखोरी का बड़ा सिंडीकेट उजागर हुआ है, जिसमें तोमर भाइयों के अलावा परिवार के लोग तथा महिलाओं की संलिप्तता भी पाई गई है। रूबी तोमर और रोहित तोमर फरार है, लेकिन पुलिस ने उनके […]

’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया

० विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंडल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लेहक बडोले, योगिता वर्मा, उत्कर्ष पटेल एवं लवली खुटियारे अपने-अपने ग्रुप में प्रथम ० प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें – पी.सी. पाण्डेय रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आज न्यू कन्वेन्शन हॉल सर्किट हाऊस, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया था। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते […]

बीईओ एमडी दीवान निलंबित,अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला

० बिलासपुर संभाग आयुक्त ने की कार्रवाई रायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची में अनियमितताएं पाई गईं हैं। सूची की त्रुटियों को काउंसलिंग के पूर्व ठीक […]

तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आज से,आम की 200 से अधिक किस्मों एवं 56 भोग का प्रदर्शन किया जाएगा

० इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून, 2025 को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम के राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ आज 6 जून, 2025 से किया जाएगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस […]

आज का राशिफल 6 जून : मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को आज धन योग से मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आमदनी बढ़ने के आसार हैं। अगर आप करियर को लेकर चिंतित थे तो आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पहले शुरू किया गया कोई कार्य पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता और मजबूत होगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं। ​वृषभ राशि, अपने राज किसी को भी न बताएं वृषभ राशि वालों […]

आज का पंचांग 6 जून : आज निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 16, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 24, जिल्हिजा 09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 49 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग पूर्वाह्न 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 07 मिनट तक कन्या […]

एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ,“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभारंभ

  बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय आडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया। इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना), एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन, महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री बी.के. जेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया उपरांत कोलइण्डिया काॅरपोरेट गीत बजाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में एसईसीएल के प्रयासों को संकलित करती “पर्यावरण दर्पण” पत्रिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन […]

राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान श्री राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के किए दर्शन,प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

० लोमष ऋषि आश्रम का भी किया अवलोकन,नगर पंचायत राजिम परिसर में किया वृक्षारोपण गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय जिला प्रवास के दौरान दूसरे दिन आज सुबह भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर, लोमश ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने श्री राजीवलोचन भगवान और कुलेश्वर महादेव का दर्शन कर महानदी के तट पर स्थित लोमश ऋषि आश्रम का अवलोकन करते हुए परिसर का जायजा लिया। तत्पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने नगर पंचायत राजिम कार्यालय परिसर में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम […]