विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर होगी पोस्टर प्रतियोगिता

० विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है। प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग […]

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल, महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में मानसून के पहले कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।  

Durg : मरौदा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, 4 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने

दुर्ग। भिलाई के मरौदा डैम में पिकनिक मनाने गए 4 दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. जानकारी के अनुसार चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम गए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से दो युवक डैम में नहाने उतरे. गहराई में जाने की वजह से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और […]

अरपा भैंसाझार परियोजना घोटाला : तत्कालीन SDM आनंद स्वरुप तिवारी निलंबन आदेश जारी

बिलासपुर। बिलासपुर के अरपा भैंसाझार परियोजना घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा के तत्कालीन एसडीएम आनंद रूप तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है. इस मामले में एक खसरे का अलग-अलग रकबा दिखाकर मुआवजा बांटने में 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की अनियमितता की गई थी। बता दें कि अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट जब शुरू हुआ और जमीन अधिग्रहण किया गया, तब मुआवजा बांटने की आड़ में 3.42 करोड़ का घोटाला कर शासन को ​आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। मामला सामने आने पर तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच की थी। इसके […]

मनुष्य को बांटती है सत्ता और व्यवस्था…लेकिन कविता जोड़ती है-सियाराम शर्मा

० जन संस्कृति मंच के अभिनव आयोजन सृजन संवाद में जुटे रचनाकारों ने मनुष्यता को बचाने पर दिया जोर रायपुर। जन संस्कृति मंच ( जसम ) की रायपुर ईकाई द्वारा सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में सोमवार को आयोजित किए गए सृजन संवाद में कवियों और शायरों के अलावा महत्वपूर्ण रचनाकारों ने हिस्सेदारी दर्ज की. एक- दूसरे से घृणा और नफ़रत के इस भयावह दौर में सभी रचनाकारों ने अपनी धारदार रचनाओं के जरिए यह संदेश दिया कि मनुष्य और मनुष्यता को बचाना बहुत जरूरी है. इस मौके पर देश के नामचीन आलोचक सियाराम शर्मा ने कहा कि व्यवस्था और सत्ता मनुष्य को बांटने का काम करती है, लेकिन एक […]

IPL 2025 : बेंगलुरु और पंजाब की बीच खिताबी भिंड़त आज,फ़ाइनल में बारिश का साया, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

  स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल 2025 का सीजन का आज आखिरी मैच खेला जाने वाला है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। इस सीजन की शुरुआत आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से हुई थी। आरसीबी और पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पंजाब जहां ग्रुप चरण में […]

Nirjala Ekadashi 2025 : कब है निर्जला एकादशी ,इस व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का पुण्‍य, जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

निर्जला एकादशी का व्रत इस साल 6 जून को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी का व्रत पूरे साल के सबसे कठिन तपस्‍या वाले व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन पूरे दिन भूखे प्‍यासे रहकर व्रत किया जाता है और भगवान विष्‍णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्‍यता है कि सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत करने मात्र से ही आपको साल की सभी एकादशियों का व्रत करने के बराबर पुण्‍य की प्राप्ति हो जाती है। निर्जला एकादशी ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। आइए आपको बताते हैं निर्जला एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा‍विधि। निर्जला एकादशी व्रत की तिथि […]

Ramayan : रामायण में हुई महादेव की एंट्री, मोहित रैना फिल्म में निभाएंगे महत्वपूर्ण किरदार

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण शुरू से ही चर्चा में है। फिल्म में हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी जगत तक के सितारे नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में टीवी स्टार की एंट्री हुई है जो भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रामायण एक पौराणिक फिल्म है जो दो भागों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिका निभाएंगे। अब इस फिल्म में टीवी का एक जाना-माना चेहरा भी नजर आएगे जो पहले छोटे पर्दे का महादेव बन चुका है। जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और […]

मुंबई एयरपोर्ट में मचा हड़कंप : थाईलैंड से आए यात्री के बैग से मिले 47 जहरीले सांप और 5 कछुए, कस्टम अधिकारी रह गए हैरान

  मुंबई । हम अक्सर एयरपोर्ट पर यात्रियों से सोने या अन्य महंगी वस्तुओं की बरामदगी के बारे में सुनते हैं लेकिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला। यहाँ कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री के पास से 47 जहरीले सांप और 5 कछुए बरामद किए। यात्री के पास से सांप मिलने पर सुरक्षा स्टाफ भी हैरान रह गया। बैंकाक से आ रहा था पैसेंजर बताया जा रहा है कि जिस यात्री से ये जहरीले सांप बरामद हुए वह थाईलैंड गया था और उसने भारत आने के लिए बैंकाक से फ्लाइट ली थी। जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी […]

Viral News : होने वाले दामाद से ही सास ने कर ली शादी, बेटी ने भी दिया साथ,कहा….

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और अनोखी हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहाँ एक 45 वर्षीय विधवा अपनी बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली थी लेकिन खुद ही दामाद के प्रेम में पड़कर उससे विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी में सबसे खास बात यह रही कि बेटी ने ही अपनी माँ का पूरा साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। शादी की खबर जब गाँव पहुँची तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है। महिला के पति का […]