बिग बी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में फिर खरीदी जमीन, सरयू नदी के पास ली गई प्लॉट की कीमत है 40 करोड़ रुपये

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अयोध्या के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहे हैं। अब उन्होंने राम की नगरी में अपनी चौथी प्रॉपर्टी खरीदी है। करीब 25,000 वर्ग फुट का एक बड़ा प्लॉट जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये सरयू नदी के पास बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये प्रीमियम जमीन ‘सरयू’ के पास स्थित है, जो एक अपस्केल डेवलपमेंट है। इसमें बिग बी ने पहले ही 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ये एरिया तेजी से हाई-एंड रियल एस्टेट के लिए एक हॉटबेड बन गया है, जो राम मंदिर बनने के बाद से ही सबकी नजर में […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम : सीएम साय

० बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से लागू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पीछे शिक्षा विभाग की वह समीक्षा रिपोर्ट है, जिसमें राज्यभर के सरकारी स्कूलों में संसाधनों के असमान वितरण की गंभीर स्थिति सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र दर्ज नहीं है, फिर भी वहां नियमित शिक्षक पदस्थ हैं। इससे न केवल शैक्षणिक संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा […]

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी केसी देवसेनापति को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी चेन्नई के संयुक्त सचिव

रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी केसी देवसेनापति को कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी (CAA) चेन्नई में संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ किया है. जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस देवसेनापति को पे मैट्रिक्स के लेवल 14 पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति 18 अगस्त 2028 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. यह नियुक्ति मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत कार्यरत कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी (CAA) में की गई है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है.   बता दें कि केसी देवसेनापति छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच […]

छत्तीसगढ़ में नौतपे में मानसून की दस्तक के बाद आज 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपे के तपन की जगह मौसम बदला हुआ है। छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 13 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मानसून की एंट्री से छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बता दें कि, इससे पहले प्री मानसून के दौर में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है। रायपुर मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, […]

आज का राशिफल 29 मई : मिथुन,कन्या और मकर राशि को आज शुभ योग का मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करना होगा मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी से काम को निपटाने का रहेगा। आपको आज शत्रुओं और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। आपको आज अपने बढ़ते खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत रहेगी। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा और खानपान का ध्यान रखना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। ​वृषभ राशि,धन संपत्ति के मामले में सतर्क रहें वृषभ राशि […]

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सतत निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की वास्तविक प्रगति […]

आज का पंचांग 29 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 08, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ला, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 16, जिल्हिजा 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज […]

1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 1 से 7 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 […]

dettol साबुन से निकला ब्लेड, नहाते समय बच्चे का कटा गाल, पेरेंट्स ने की शिकायत

  ग्वालियर। डेटॉल साबुन का इस्तेमाल बहुत से लोग बड़े भरोसे के साथ करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हो तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इसका उपयोग अब जरा सावधानी से कीजिएगा। नहीं तो एक गलती जान पर भी भारी पड़ सकती है।   दरअसल ग्वालियर शहर के आनंद नगर इलाके में रहने वाले अंगद सिंह तोमर स्थानीय दुकान मोहित किराना से 21 मई को 10 रुपये कीमत वाले 10 डिटॉल साबुन खरीदे थे। सोमवार शाम को जब उनका 10 साल का बेटा अंश घर में मौजूद आखिरी डिटॉल साबुन से नहा रहा रहा था, तभी अचानक साबुन के अंदर से ब्लेड निकला। जिसके […]

सुशासन तिहार के दौरे पर सीएम साय अचानक पहुंचे मांदरी गांव के आँगनबाड़ी केंद्र,बच्चों से आत्मीयता से मिले

० आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया फूलों का गुलदस्ता, सुनाई कविता रायपुर। सुशासन तिहार के तहत् मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। हेलीपेड से गांव के रास्ते पर आँगनबाड़ी भवन देखकर मुख्यमंत्री केंद्र के बच्चों से मिलने और वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्थानीय फूलों से तैयार किया गया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से घुल-मिल कर बातचीत की और उनसे आंगनबाड़ी और उनके अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पूछने पर बच्चों ने धारा-प्रवाह […]