PM Modi UK Visit:ब्रिटेन पहुंचे पीएम , मोदी-मोदी के नारे से गूंजा लंदन, बिहू नृत्य-ढोल की थाप से हुआ पीएम का स्वागत

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी […]

प्रदेश में मानसून की तीव्रता बढ़ी, लगेगी सावन की झड़ी, सभी जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। बीते 24 घंटो से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 26 जुलाई के दौरान […]

सीएम हाउस में मनेगा हरेली तिहार : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

  ० हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से समृद्ध इस वातावरण में हरेली की वास्तविक आत्मा […]

आज का राशिफल 24 जुलाई : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक संयोग, फायदा दिलाएगा गौरी योग

मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। […]

आज का पंचांग 24 जुलाई : आज हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति श्रावण 02, शक संवत 1947, श्रावण कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 09, मुहर्रम 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक मिथुन उपरांत […]

खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा 25 को पदभार ग्रहण करेंगे

  ० मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह सहित मंत्री, सांसद, विधायक व महापौर की रहेगी उपस्थिति रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा आगामी 25 जुलाई को खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। भाजपा नेता व खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा का पदभार ग्रहण समारोह उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण द‌यालदास बघेल, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, श्याम‌बिहारी जाय‌सवाल, लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाडे, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल, व रूपकुमारी चौधरी, […]

छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का साकार होना

० श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 की बिलासपुर संभाग से पहली ट्रेन आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना हुई बिलासपुर। बुधवार को बिलासपुर संभाग के दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से दोपहर 12:30 बजे अध्यक्ष महोदय छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड नीलू शर्मा की अध्यक्षता एवं अगवाई में धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज अयोध्या धाम के लिए ट्रेन रवाना होने के अवसर पर बिलासपुर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों और […]

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड हुआ

रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम अधिकृत रूप से बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से अनुमोदन के बाद कल प्रभावी हुआ है। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड करने की मुख्य वजह यह है कि कंपनी सिर्फ अपने मुख्य काम, यानी स्टील उत्पादन पर अधिक ध्यान देने और भविष्य में एक मज़बूत स्टील कंपनी के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए नाम से कंपनी को देश और विदेश, दोनों जगह अपनी पहचान साफ़ तौर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनी […]

शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की,पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ० प्रदेश में 137 विशेष शिविरों के माध्यम से 7669 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6671 को प्रदाय किए गए कृत्रिम व सहायक उपकरण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य तभी साकार हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि समय की माँग है कि शतप्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को […]

एसईसीएल में “मिशन संजीवनी” के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

  ० कंपनी की महिला कर्मियों एवं परिवारजनों को लगाए जाएँगे टीके, बढ़ेगी जागरूकता बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में आज ‘मिशन संजीवनी – एचपीवी टीकाकरण अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की गई। इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक, सीएमएस, इन्दिरा विहार, डॉ श्रुति देव मिश्रा, विभागाध्यक्षगण, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमडी हरीश दुहन ने […]