आज का इतिहास 11 जनवरी : आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में हुआ था निधन

देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को निधन हुआ था। अपनी साफ-सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी। […]

आज का राशिफल 11 जनवरी : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा शनि प्रदोष व्रत का दिन

​मेष राशि, शुभ स्थिति का लाभ पाएंगे मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। छात्रों का मन आज विचलित रह सकता है, मौज मनोरंजन में अधिक रुचि रहेगी, ऐसे में शिक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग मिलेगा, और आप डेट पर भी जा सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। […]

आज का पंचांग 11 जनवरी : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति पौष 21, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 28, रज्जब 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 29 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

CG BREAKING : IAS सुबोध कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CSPTCL का मिला अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव IAS सुबोध कुमार सिंह राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वहीँ IAS रोहित यादव प्रभार मुक्त हुए है.  

मुख्य सचिव अमिताभ जैन 14-21 जनवरी तक रहेंगे छुट्टी पर, रेणु पिल्ले संभालेंगी प्रभार, आदेश जारी

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन 14 से 21 तक छुट्टी पर रहेंगे इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव का प्रभार एसीएस रेणु पिल्ले संभालेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है कि रेणु पिल्ले राज्य की प्रभारी मुख्य सचिव रहेंगी, उनका मौजूदा प्रभाव उनके पास बना रहेगा।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिला प्रमोशन: 2007 बैच आईजी प्रमोट, 2011 बैच के अफसर डीआईजी बने, 2012 बैच को मिला सेलेक्शन ग्रेड, देखें लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. 2007 बैच के IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग, दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य और बालाजी राव सोमावार को DIG से IG प्रमोट किया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. वहीं 2011 बैच के 8 IPS अधिकारी संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोसीमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर और लाल उमेद सिंह को एसएसपी से डीआईजी प्रमोट किया गया है. 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने नगर पालिका, नगर पंचायत प्रभारियों और संभागीय चयन समिति की सूची जारी की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए भाजपा ने नगर पालिका, नगर पंचायत के प्रभारियों और संभागीय चयन समिति की सूची जारी की है. यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने जारी की है. Sambhagiy-Chayan-Samiti Sambhagiy-Chayan-Samiti (1) Sambhagiy-Chayan-Samiti (2)  

गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन,‘गौ हत्या बंद हो…’ का लगाया नारा

रायपुर। आज सर्व हिंदू समाज ने गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक वेशभूषा […]

28 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 एवं 12 जनवरी को,भारत मण्डपम नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के 75 युवा होंगे शामिल

रायपुर।भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित 11 और 12 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 28 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत आयोजित कि जायेगी। इस महोत्सव का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता (डिक्लेमेशन), और विकसित भारत युवा नेता संवाद शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक राज्य से प्रतिभागियों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया गया। छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया यूथ फेस्टिवल से 45 और युवा महोत्सव के संयोजन के […]

2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य पाने में छत्तीसगढ़ की होगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

० विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति से कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री ० मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 को किया संबोधित रायपुर।विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की सबसे अहम भूमिका होगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। प्रदेश के स्टील उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हरसम्भव सहयोग हमारी सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव […]