आज का पंचांग 22 जुलाई : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 31, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 07, मुहर्रम 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 22 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र सायं 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 15 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

Big Breaking : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अनुसार है। मैं भारत की राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया। यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

एसईसीएल ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पोषण किट वितरित की

बिलासपुर। एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सोमवार को वसंत विहार, बिलासपुर स्थित रविंद्र भवन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे, जिन्होंने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम में एसईसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) सी. एम. वर्मा, आर.के. एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुंबई के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा एवं सीएसआर विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 80 चिन्हित टीबी मरीजों में से 60 मरीजों को पोषण किट वितरित की गई, जबकि शेष 20 मरीजों को आगामी […]

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया तेज : लोकसभा में 145, राज्यसभा में 63 सांसदों ने दिया नोटिस,जानें क्या है आरोप

  दिल्ली। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके पद से हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली में मौजूद उनके आवास से जली हुई नकदी के बंडल मिलने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को उनके खिलाफ नोटिस सौंपे हैं। यशवंत वर्मा को इस विवाद के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया है। लोकसभा में 145 सांसदों ने एक साथ मिलकर न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के लिए नोटिस दिया है। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, भाजपा के रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और के सुरेश, एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले, डीएमके के टीआर […]

मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामला : 19 साल बाद बॉम्बे HC कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 12 आरोपियों को निर्दोष करार देकर किया बरी

  मुंबई। साल 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में पहले दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया गया है। यह फैसला उन आरोपियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है, जो पिछले कई सालों से जेल में सज़ा काट रहे थे। अदालत में लंबी सुनवाई के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले में पेश किए गए सबूतों में ठोस तथ्य नहीं थे और आरोपियों को ‘संदेह का लाभ’ दिया गया। इसलिए, कोर्ट ने माना कि इस मामले में सभी आरोपी […]

शराब घोटाला :5 दिन की EOW रिमांड में भेजे गए तीन आरोपी, होगी पूछताछ

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में EOW ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। EOW ने चार्टड अकाउंटेंट अभिषेक समेत तीनों आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। 26 जुलाई तक EOW पूछताछ करेगी। EOW का दावा है कि आरोपियों के पास घोटाले में लेन-देन, रकम की हेराफेरी और अहम दस्तावेज की जानकारी है। संजय और मनीष ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई और एफएल 10 लाइसेंस लेकर राज्य में महंगी […]

बदलेगी NH 343 की तस्वीर : मंत्री नेताम ने अधिकारियों से की चर्चा,मरम्मत करने के दिए निर्देश

बलरामपुर.प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जर्जर हो चुके एनएच 343 का निरीक्षण किया.एनएच के अधिकारियों को एनएच का मरम्मत करने निर्देश दिए.मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो इसे ध्यान में रखते हुए एनएच के गड्ढों को समय -समय पर भरा जाए.उन्होंने कहा कि अंबिकापुर से गढ़वा फोर लेन सड़क की स्वीकृति मिल गई है.लेकिन कुछ प्रक्रियाएं है जो अभी बाकी है.और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फोर लेन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ से झारखंड को जोड़ने वाली एनएच 343 बलरामपुर जिले से होकर गुजरती है..इस एनएच में रोजाना भारी मालवाहक वाहनों और यात्री बसों ,चार […]

सूरजपुर तहसील कार्यालय में ACB का छापा,बड़े बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सूरजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है.

बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग जेट पेड़ों से टकराया और स्कूल पर जा गिरा ,हादसे के बाद मची चीख-पुकार

ढाका। ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस हादसे में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई है। इस भयानक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट के हवाले से बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ। मुहम्मद यूनुस ने घटना पर जताया दुख बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में वायु सेना, छात्रों, […]

बलरामपुर में यात्री बस से 92 किलो गांजा बरामद, ओडिसा के चार संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में पुलिस ने देर रात यात्री बस से 92 किलो गांजा बरामद किया है.इसके साथ ही पुलिस बस में सवार ओडिसा के चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी और अब पुलिस ने ओडिसा के सुंदरगढ़ निवासी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है!.जानकारी के अनुसार देर रात अंबिकापुर से बनारस की ओर जा रही यात्री बस में गांजा तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी. और पुलिस ने बस से 92 किलो गांजा बरामद कर लिया है.जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है. अंबिकापुर से बनारस की ओर जा रही महेंद्रा ट्रैवल्स की बस क्रमांक यूपी 17 एटी 3835 की वाड्रफनगर में पुलिस ने […]