खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज देर शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर देश के 28 राज्यों से आए लगभग 1200 प्रतिभागियों और 300 कोचों का भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए […]

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री साय ने कहा – ‘समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’

० स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने 8183 प्रतिभागियों को एक सप्ताह के भीतर दिए गए प्रशिक्षण को प्रमाणित किया है […]

आज का राशिफल 21 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार गौरी योग से कन्या, धनु और मीन राशि को बना रहा मालामाल,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, सेहत को लेकर बरतें सावधानी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दैनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। खानपान सही रखें। नौकरीपेशा जातकों की आज व्यस्तता अधिक रहेगी। आपके कार्य की तारीफ भी होगी। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​वृषभ राशि, विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत […]

आज का पंचांग 21 जुलाई : आज कामिका एकादशी व्रत कथा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 30, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 06, मुहर्रम 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग सायं 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में किये जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन की चेतावनी 

० ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन की महासभा ने सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर को बचाये रखने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों से की अपील  ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन की फेडरल काउंसिल की लखनऊ में हुई बैठक में फेडरेशन ने भारत सरकार और राज्य सरकारों से अपील की है कि किसानों और गरीब उपभोक्ताओं के व्यापक हित में पॉवर सेक्टर का निजीकरण रोका जाये और पॉवर सेक्टर को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाये रखा जाये। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में किये जा रहे बिजली के निजीकरण को तत्काल निरस्त न किया गया तो देश के तमाम बिजली इंजीनियर, बिजली कर्मचारियों के साथ […]

PM Modi:ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; मालदीव के आजादी महोत्सव में भी होंगे शामिल

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी की यह मालदीव यात्रा, मालदीव में राष्ट्रपति मोइजु के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा होगा। रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर होगी बात ब्रिटेन दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री […]

जंगल में खून से लथपथ मिला हिरण का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

  कबीरधाम। कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नेऊर से लगे बीट क्रमांक 477 का है, जहां ग्रामीणों को खेत के मेड़ में पत्तों से ढंका एक हिरण के शावक का शव खून से लथपथ मिला. मृत हिरण के सिर पर चोट के निशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि खेत के मालिक ने हिरण के मांस के लिए डंडे से पीट-पीटकर हिरण को मारा है, और खेत के किनारे पत्तों से ढक दिया था, ताकि किसी की नजर ना पड़े और मौका पाकर रात के अंधेरे में ले जा सके. दरअसल, कबीरधाम जिले के जंगल में ग्रामीणों का अतिक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है. लोग मकान-खेत बनाकर […]

भूपेश बघेल परिवार के साथ बेटे चैतन्य से मिलने पहुंचे, कहा- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया, हम लड़ते रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ ईडी (ED) दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “बेवजह मेरे बेटे को इस मामले में फंसाया जा रहा है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं, ये लड़ाई हम लड़ते रहेंगे।” भूपेश बघेल ने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले राहुल गांधी का फोन आया, और फिर प्रियंका गांधी का भी। उन्होंने बेटे को बताया कि “अगर आज उनके दादा जीवित होते, तो वे गर्व महसूस करते, क्योंकि वे भी कई […]

वियतनाम में पर्यटकों से भरा क्रूज जहाज़ डूबा, अब तक 37 की मौत, बचाव अभियान जारी

इंटरनेशनल न्यूज़ । वियतनाम में एक भीषण हादसे में पर्यटकों से भरा एक क्रूज जहाज समुद्र में पलट गया है जिससे अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दुखद घटना शनिवार को क्वांग निन्ह प्रांत के प्रसिद्ध हा लॉन्ग खाड़ी में तब हुई जब जहाज एक भयंकर तूफान की चपेट में आ गया। बचाव अभियान अभी भी बड़े पैमाने पर जारी है क्योंकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। यह घटना शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। अधिकारियों ने बताया कि जहाज का सामना एक शक्तिशाली तूफान से हुआ और दोपहर 2:05 बजे तक जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया और वह खाड़ी […]

छत्तीसगढ़ में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने 19 जुलाई को अगले 3 घंटों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं (Strong Wind 30–40 KMPH) के साथ मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। रायपुर समेत प्रदेश के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 3 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर (IMD Raipur) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम वर्षा (Moderate Rainfall) के साथ तेज गरज-चमक (Lightning Activity) और आंधी-तूफान […]