Breaking : चैतन्य बघेल भेजे गए 5 दिन की रिमांड पर, ED ने कहा जांच में नहीं कर रहे थे सहयोग

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेज दिया गया है। कोर्ट में रिमांड आवेदन पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बता दें कि चैतन्य बघेल को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 19 के तहत यह गिरफ्तारी की गई क्योंकि ताजा छापेमारी के दौरान चैतन्य बघेल […]

Big News : चैतन्य बघेल को स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश, गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी विधायक पहुंचे कोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मानसून सत्र के दौरान सदन से ज्यादा हंगामा भूपेश बघेल के आवास पर देखने को मिला, जब ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ये जानकारी आई थी कि चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के आधार पर बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि […]

Breaking : भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा, विपक्ष ने किया विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार

० चैतन्य बघेल को ई डी ने लिया हिरासत में रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। छापेमारी के बाद ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हिरासत में ले लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- सदन के बाहर ईडी का दबाव है, भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है. आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया है. ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है. दिनभर के आज की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं, कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।

Big Breaking : ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को लिया हिरासत में ,बर्थडे के दिन बढ़ी चैतन्य की मुश्किलें

भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED ने छापेमारी की. टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है.अब उसे रायपुर लेकर आ रही है। बता दें जानकारी के मुताबिक आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। इससे पूर्व सीएम भड़के हुए हैं. इसे लेकर उन्होंने X पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कीं. अभी भिलाई में उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता हला मचाए हुए हैं. पुलिस के साथ एक- दो बार तीखी बहस भी हो चुकी है. अभी भी कार्यकर्ता घर के बाहर हो हल्ला कर रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले […]

मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,मैं हार नहीं मानूंगा….ED की रेड के बाद पूर्व सीएम बघेल ने कही बड़ी

भिलाई। ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के विधानसभा कार्यवाही के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई तीन पदुम नगर के अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिसे जो करना है वह कर ले, मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा। भूपेश बघेल अपने निवास से 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे पैदल ही समर्थकों के साथ चल कर आए। इस दौरान फोरलेन पर […]

Breaking : दिल्ली के बाद बंगलुरु के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जांच शुरू

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाद बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

कांग्रेस ने की 33 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति,पूर्व मंत्री अकबर को मिली बलौदाबाजार की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए सभी 33 जिलों में नियुक्तियां की गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर शहर एंव ग्रामीण का प्रभारी बनाए गया है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है.   जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन करेंगे. इस प्रक्रिया में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं […]

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरूवार शाम को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बस्तर संभाग के जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर में भारी से अति भारी बारिश होने […]

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित,CM साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प और स्पष्ट दिशा है। उन्होंने कहा कि यह विज़न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प से प्रेरित है और छत्तीसगढ़ को भारत के अग्रणी एवं विकसित राज्य […]

Kamika Ekadashi : कामिका एकादशी व्रत कब है, जानें सही तारीख, नियम और पूजा की विधि

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत करने का खास महत्व होता है। इसे करने से व्यक्ति के जीवन के दुख दूर हो सकते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, सावन में पड़ने वाली एकादशी का अधिक महत्व बताया गया है, जिसे कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामिका एकादशी व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बार यह एकादशी कब पड़ रही है, इसके नियम और पूजा की विधि क्या है। कामिका एकादशी व्रत 2025 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, कामिका एकादशी तिथि का आरंभ 20 तारीख को दोपहर में […]