केवल फील्ड रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, निचले स्तर पर जाकर योजनाओें का क्रियान्वयन देखें-राज्यपाल डेका

  0 राज्यपाल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की  रायपुर.राज्यपाल  रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल फील्ड रिर्पोर्ट पर निर्भर न रहें बल्कि निचले स्तर पर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन देंखें। राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेश के पीएम जनमन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की और संचालित कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए इन ग्रामों का दौरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का मूल उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को केन्द्र द्वारा तय सुविधाओं का […]

बड़ा हादसा टला : मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला Air India का विमान…3 टायर फटे और इंजन भी हुआ डैमेज

नई दिल्ली। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2744 A320 (VT-TYA) सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी और शहर में भारी बारिश के कारण रनवे से आगे निकल गई. यह फ्लाइट केरल के कोच्चि से मुंबई आ रही थी. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार खराब मौसम के कारण विमान लैंडिंग के तुरंत बाद रनवे से उतर गया. रिपोर्ट्स के अनुसार लैंडिंग के दौरान विमान के तीन टायर फट गए और विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया होगा. फिर भी विमान सुरक्षित रूप से टर्मिनल गेट तक पहुंचने में सफल रहा, जहां सभी यात्री और चालक दल के सदस्य बिना किसी घटना के उतर गए. ‘लैंडिंग के दौरान भारी बारिश’ एयर […]

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना… पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले मीडिया से बोले

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा और विश्व शांति के लिए कितना कटिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस मौके को देश के लिए गर्व का लम्हा करार दिया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया।पीएम ने कहा, “यह ऑपरेशन ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया […]

Himachal Pradesh : चंबा में बादल फटने से 39 सड़कें बंद, कई मकान क्षतिग्रस्त, 2 की मौत

चंबा। रविवार रात से जारी मूसलधार बारिश ने हिमाचल के चंबा जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा जिले में कुल 39 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 18 सड़कों पर आवागमन ठप तीसा उपमंडल में है। इसके अलावा 214 विद्युत ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। साथ ही 62 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनसे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते जिले में 5 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें एक कच्चा मकान पूरी तरह और दो पक्के मकान आंशिक रूप […]

वैष्णोदेवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन : कई लोगों के दबे होने की आशंका ,एक की मौत,6 यात्री घायल

  कटड़ा। मौसम की बेरुखी तथा लगातार हो रही भारी बारिश मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जब श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ तेज बारिश के बीच अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए थे, तभी बाणगंगा क्षेत्र में गुलशन लंगर के पास भारी भरकम भूस्खलन हुआ। देखते ही देखते भारी भरकम चट्टानें तथा पत्थर आदि टीन शेड को क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे सड़क मार्ग पर गिरे, जिसके कारण दो स्थानीय निवासियों सहित 7 श्रद्धालु घायल हो गए। इस भीषण भूस्खलन में घोड़ा पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाओं को सुचारु करने को लेकर एम टेक कंपनी द्वारा […]

अलास्का में कांपी धरती, आया 6.2 तीव्रता का आया भूकंप ,ताजिकिस्तान में भी लगे झटके

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एनसीएस के मुताबिक, इतनी कम गहराई पर आए भूकंप के बाद दोबारा झटके (आफ्टरशॉक) आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्ट पैमाने पर 4.6 मापी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई […]

Hariyali Amavasya 2025 : सावन मास की हरियाली अमावस्या कब है, जानिए सही तिथि, महत्व और उपाय

हरियाली अमावस्या सावन मास की महत्वपूर्ण तिथि है जिसे सावन अमावस्या भी कहा जाता है। यह सावन की शिवरात्रि के अगले दिन आती है। और नवग्रह शांति और पितरों के पूजन के लिए अहम मानी जाती है। इस बार सावन मास में हरियाली अमावस्या कब मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है, यह भी जानिए। हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, सावन मास की अमावस्या तिथि यानी हरियाली अमावस्या की तिथि 24 जुलाई को सुबह 2.29 बजे शुरू होगी और 25 जुलाई को रात 12.41 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। हरियाली अमावस्या पितरों के पूजा, दान-पुण्य और पवित्र […]

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सुरगुजा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिलों को भी अलर्ट पर […]

Thailand में ब्लैकमेलिंग सेक्स स्कैंडल का खुलासा: बौद्ध भिक्षुओं के 5600 आपत्तिजनक वीडियो, महिला ने उन्हें फंसाकर की करोड़ों की अवैध कमाई

इंटरनेशनल न्यूज़। थाईलैंड में बौद्ध धर्म में “त्याग और पवित्रता” की मिसाल माने जाने वाले भिक्षुओं को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एक ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में एक 35 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी हुई है, जिसने दर्जनों भिक्षुओं को फंसाकर न केवल उनकी छवि को ठेस पहुंचाई, बल्कि करोड़ों की अवैध कमाई भी की। गिरफ्तार की गई महिला, जो “सिका गोल्फ” नाम से पहचानी जाती है, बेहद योजनाबद्ध तरीके से भिक्षुओं के संपर्क में आती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह उन्हें निजी संबंधों के लिए उकसाती और फिर छिपे कैमरों से उनकी वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती। इन आपत्तिजनक फुटेज का इस्तेमाल […]

तिरुपति से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग ,उड़ान भरने के बाद 40 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा

हैदराबाद। तिरुपति से हैदराबाद जाने वाली इंडियो की फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। नतीजतन तिरुपति से उड़ान भरने के बाद विमान लगभग 40 मिनट तक आसमान में ही मंडराता रहा और बाद में प्लेन की तिरुपति में ही इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इसे हैदराबाद की तरफ नहीं ले जाया गया। इस दौरान प्लेन में मौजूद यात्री भी बुरी तरह से घबरा गए थे। हालांकि, 40 मिनट बाद प्लेन की तिरुपति में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो एअरबस की फ्लाइट A321neo रविवार की शाम 7:42 बजे तिरुपति एअरपोर्ट से उड़ी। एअर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, उड़ान के […]