आज का राशिफल 9 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन

मेष राशि,दूरगामी लाभ का संयोग बनेगा आज मेष राशि के जातकों की सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका लाभ इनको प्राप्त होगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने बिजनेस में कुछ बदलाव ला सकते हैं जो इनको दूरगामी फायदा देगा। आपके लिए सलाह है कि आज व्यापार में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में जोखिम न उठाएं। आप भविष्य की योजनाओं पर धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं। ​वृषभ राशि,अच्छी खबर मिलेगी ​ वृषभ राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में […]

आज का पंचांग 9 जनवरी : आज पौष शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 19, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 26, रज्जब 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग सायं 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 47 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

Tirupati: वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए उमड़े हजारों लोग, पहले टिकट पाने की जद्दोजहद में मची भगदड़

तिरुपति। तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी आर नायडू ने बताया कि एक शव की पहचान कर ली गई है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए पहुंचे लोग बीआर नायडू ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि एक डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) ने गेट खोले और तुरंत ही सभी लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच […]

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं पदाधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे,मंत्री केदार कश्यप ,भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,भूपेंद्र सव्वनी,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर,रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने उनका स्वागत किया।

अल्टीमेटम के बावजूद देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी

  बिलासपुर। देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र यादव की तरफ से शपथ पत्र क्यों दायर नहीं किया गया है। मामले में कोर्ट ने देवेंद्र यादव को आखिरी मौका दिया है। अगर देवेंद्र यादव की तरफ से शपथ पत्र को दायर नहीं किया गया, कोर्ट अगली सुनवाई में सख्त रुख अपना सकता है। मामले में अब अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। इससे पहले आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में देवेन्द्र यादव विरुद्ध प्रेमप्रकाश पांडे की चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने प्रतिवादी पक्ष से कहा आपने […]

अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० बालोद में सर्वसुविधायुक्त 400 सीटर ऑडिटोरियम और नालंदा परिसर का होगा निर्माण ० मुख्यमंत्री ने किया 141 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन रायपुर।हमने अटल जी की स्मृति में वर्ष 2025 को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। इस वर्ष गुणवत्तायुक्त विकास कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित 141 करोड़ रूपए के विकास कार्यों […]

आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, लेकिन नहीं निकल पाएगी जेल से, जानें वजह

रायपुर। सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिल गयी है। हालांकि जमानत के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं होने वाली है। वो जमानत के बाद भी अभी जेल में ही रहेगी, उनके खिलाफ कई और मामले दर्ज हैं, जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली है। इससे पहले आज एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी। सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू चार्जशीट नहीं दायर कर सकी, जिसका फायदा सौम्या चौरसिया को मिला। एसीबी की ओर से श्लोक श्रीवास्तव व मिथिलेश वर्मा ने बहस की, जबकि सौम्या चौरसिया की तरफ से फैजल रिजवी ने पक्ष रखा। फैजल रिजवी […]

राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष,मंत्रीगणों सहित विधायकों ने दी शुभकामनाएं ० राज्य के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल रायपुर।राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार […]

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट का दर्जा, आदेश तत्काल प्रभाव से हुआ प्रभावशील

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है. उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है. डॉ. सलीम राज ने केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा. आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा. आपकी प्रेरणा […]

सनावल को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर तेजी से चल रहा पुल का काम

० कई गांवों को मिलेगी राहत, बारहों महीने निर्बाध आवागमन की मिलेगी सुविधा ० खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार गढ़वा और नगर उटारी जाने वालों की दूरी हो जाएगी आधी रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल […]