वन सुरक्षा समिति का चुनाव कराये जाने की मांग,ग्रामीणों ने की  वनोपज अध्यक्ष पोटाई एवं डीएफओ से मुलाकात

कांकेर।  वन परिक्षेत्र सरोना अन्तर्गत वन सुरक्षा समिति मावलीपारा का चुनाव कराये जाने संबंधी मांग को लेकर ग्राम पंचाल मावलीपारा के सरपंच  सिया राम कोसमा और कांग्रेस नेता जोन प्रभारी भीखम शोरी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला वनोवज सहकारी संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई और वनमंडलाधिकारी रौनक गोयल से मुलाकात कर शीघ्र वन सुरक्षा समिति मावलीपारा का चुनाव कराये जाने हेतु निवेदन किया । गांव के सरपंच सियाराम कोसमा ने बताया किे विगत 15 वर्षो से वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य के पदों पर एक ही समिति के व्यक्ति लगातार काबिज है। इन पदाधिकारी के द्वारा वन विभाग में जो भी निर्माण कार्य होता है उसे बिना […]

गौरवपथ में अवैध क्रासिंग को बन्द किये जाने व डिवाडर बंनाने हेतु एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

० 13 अगस्त तक मांग पूरी नही होने पर 14 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी ० लगातार समाचार प्रकाशन कर ध्यान आकर्षित कराया जाता रहा गया है दिलीप गुप्ता सरायपाली। विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज बीसी के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा कॉन्ग्रेसी आज एसडीएम नम्रता चौबे को डिवाइडरों के बीच भारी संख्या में अनावश्यक रूप से छोड़े गए खतरनाक क्रासिंगों को बन्द किये जाने व अग्रसेन चौक से जयस्तंभ चौक के बीच शीघ्र डिवाइडर निर्माण किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया । इस संबंध में एसडीएम नम्रता चौबे ने कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया । ज्ञातव्य हो कि लगातार समाचार प्रकाशन कर स्थानीय […]

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,सरकार 8 नए विधेयक करेगी पेश

दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मानसून सत्र में सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे साफ है कि सरकार की इस उत्तर पूर्वी राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन हटाने की कोई योजना नहीं है। मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। राष्ट्रपति शासन के लिए सरकार को हर छह महीने में संसद की मंजूरी लेनी होती है। फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन की समयसीमा 13 अगस्त है। ये विधेयक पेश हो सकते हैं संसद में संसद […]

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अभिषेक शर्मा की बढ़ाई प्रतिनियुक्ति

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अभिषेक शर्मा की प्रतिनियुक्ति एक वर्ष बढ़ा दी है। 2018 बैच के अफसर शर्मा इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति पर एजीएमटीयू संयुक्त कैडर के जम्मू कश्मीर में पदस्थ हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति जुलाई 26 तक बढ़ा दी गई है।  

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चे 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

० अपने क्षेत्र के होनहार बच्चों को दिलाएं राष्ट्रीय पहचान रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्यभर के नागरिकों, संस्थाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 5 से 18 वर्ष की आयु वाले उन बच्चों को इस सम्मान के लिए 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कराएं, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि नामांकन https://awards.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र बच्चों के लिए नामांकन की […]

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  ० मुख्यमंत्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की मुलाकात रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ बस्तर के कोने-कोने तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों […]

गौरवपथ में अवैध क्रासिंग को बन्द किये जाने व डिवाडर बंनाने की मांग पत्र एसडीएम को आज सौंपा जायेगा

० एसडीएम के आदेश को नगरपालिका मानने तैयार नही दिलीप गुप्ता सरायपाली। नगरपालिका द्वारा नगर में गौरबपथ के निर्माण किये जाने के समय कांग्रेस की नगर सरकार के समय प्राक्कलन में किसी भी तरह का क्रासिंग अनावश्यक रूप से छोड़े जाने का कोई प्रस्ताव नही था किंतु जैसे ही भाजपा की नगर सरकार बनी तत्कालीन प्रभारी नपाध्यक्ष द्वारा व्यवसायियों को सुविधा दिए जाने के नाम से हिटलरशाही रवैय्या अपनाते हुवे लगभग 40- 50 क्रासिंग चुनाव जीतने के उद्देश्य से तूष्टिकरण की नीति अपनाते हुवे छोड़ा गया । जो अब दुर्घटनाओ का कारण बनता जा रहा है । पूरी तरह असुरक्षित इन डिवाइडरों को बन्द काईये जाने का निर्देश एसडीएम नम्रता […]

Delhi से पटना आ रहे विमान का Runway Overshoot,टला बड़ा विमान हादसा, बाल-बाल बची 173 यात्रियों की जान

  पटना। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रहा इंडिगो का विमान संख्या 6E-2482 दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. लैंडिंग के समय टचिंग प्वाइंट को नहीं छू सका. जिसके कारण विमान रनवे से आगे बढ़ने लगा. पायलट ने विमान को फिर से टेकऑफ कर दिया. पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया. यात्रियों की अटकी सांसें: विमान में 173 यात्री सवार थे. सोमवार की रात 9:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. उसी समय ये घटना हुई. विमान लैंडिंग के बाद रनवे को टच ही नहीं कर रहा था. विमान रनवे से आगे बढ़ते जा रहा था. ऐसा होते देख पायलट फिर से विमान को ऊंचाई पर […]

CG Assembly rainy season : बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव,सीएम के जवाब से विपक्ष संतुष्ट हुआ अस्वीकृत

रायपुर। बिजली दरों में 1.18 फीसदी की बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को विपक्ष की ओर से लाया गया स्थगन प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया है। मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस पक्ष ने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर स्थगन लाया था। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने इस विषय को गंभीरता से लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसका भाजपा पक्ष के विधायकों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। बिजली दरों में वृद्धि को सरकार ने बेहद मामूली बताते हुए दावा किया कि इतनी कम वृद्धि को घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर उद्योगपतियों तक ने सराहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया को बताया कि नियामक आयोग ने […]

विस का मानसून सत्र : तीसरे दिन भाजपा विधायक ने उठाया साइबर क्राइम का मुद्दा,डिप्टी सीएम ने बताया विशेषज्ञ की होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई के दौरान एक बार फिर सत्ता पक्ष के ही विधायक ने सरकार को घेरा. भाजपा विधायक सुनील सोनी के बाद राजेश मूणत और अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल में प्रदेश में साइबर क्राइम को लेकर सवाल किया. रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश में साइबर ठगों के चंगुल में लगातार लोग फंस रहे हैं. साइबर विशेषज्ञ नियुक्त नहीं किया गया है. आईपीएस की नियुक्ति इसके लिए नहीं है. साइबर थाना है, लेकिन कहां है, कई लोग जान नहीं पाते. अपराध दर्ज होने के आंकड़े 16 हजार से ज्यादा है, ऐसा एनसीआरबी भी बता रहा है, एआई भी बता […]