ढाका :अब बांग्लादेश सरकार सत्यजीत रे के पैतृक घर को नहीं गिराएगी , पुनर्निर्माण के लिए गठित हुई समिति

ढाका। महान फिल्मकार सत्यजीत रे के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर को अब नहीं गिराया जाएगा। दरअसल बांग्लादेश सरकार ने बांग्लादेश के मैमनसिंह स्थित सत्यजीत रे के पैतृक आवास को गिराने का काम रोक दिया है। साथ ही अब एक समिति गठित की गई है, जो सत्यजीत रे के पैतृक आवास का पुनर्निमाण कराएगी। यह कदम भारत सरकार द्वारा चिंता जताए जाने के बाद सामने आया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सत्यजीत रे के घर को गिराए जाने की निंदा की थी और कहा था कि यह घर बंगाल के सांस्कृतिक इतिहास से गहराई से जुड़ा है। भारत सरकार ने की थी निंदा बांग्लादेश के शहर मैमनसिंह […]

ईडी ने छांगुर के बलरामपुर से मुंबई तक14 ठिकानों पर की कार्रवाई, एसटीएफ ने उतरौला से बाबा के भतीजे को उठाया

बलरामपुर। अवैध धर्मांतरण के आरोप में एटीएस की ओर से गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर मामले में प्रवर्तन निदेशालय 14 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के उतरौला में और दो मुंबई में हैं। तलाशी आज सुबह 5 बजे शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के ठिकानों की पड़ताल गुरुवार की सुबह से ही शुरू हो गई। एटीएस के साथ ही ईडी की टीम ने भी छानबीन तेज कर दी है। उतरौला पहुंची टीम ने छांगुर से जुड़े करीब 12 ठिकानों की पड़ताल की। उतरौला में बने छांगुर के प्रतिष्ठान का ताला खुलवा कर जांच शुरू कर दी […]

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० स्टील उद्योगों के लिये राहत, घरेलु उपभोक्ताओं के लिए संरक्षण, कृषि पंपों पर नहीं पड़ेगा बोझ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु घोषित बिजली टैरिफ में मात्र 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो कि विगत वर्षों में न्यूनतम वृद्धि में से एक है। यह निर्णय जनसुनवाई की प्रक्रिया के बाद पारदर्शी ढंग से लिया गया है और इसे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर स्टील और रोलिंग मिल उद्योगों तक ने सराहा है। आम उपभोक्ताओं को राहत, किसानों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू विद्युत दरों में केवल 10 से 20 पैसे तक की मामूली वृद्धि […]

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि रंजीता जैसी बेटियाँ राज्य की उम्मीद और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो यह सिद्ध कर […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर आज सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से राममय हो गया।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सुश्री मैथिली ठाकुर ने प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपने गायन के दौरान उन्होंने “श्रीराम को देखकर जगत जननी नंदनी…”, “मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे…”, “मेरे राम की कृपा से सब काम हो रहा है…” जैसे भजनों को मधुर और मनमोहक स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भक्ति में लीन हो गया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. […]

आज का राशिफल 17 जुलाई : मिथुन, कन्या और वृश्चिक को वसुमान योग से मिलेगा जबरदस्त धन लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें ताकि आप अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल कर सकें। आपकी मेहनत रंग लाएगी, इसलिए प्रयास करना जरूरी है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। संतुलित आहार लें। आज आप दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती से काम करने में आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। किसी भी तरह की संपत्ति विवाद से दूर रहना समझदारी होगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं। ​वृषभ राशि, […]

आज का पंचांग 17 जुलाई : आज सावन शीतला सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 26, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 02, मुहर्रम 21, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 17 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 39 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 39 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार शीतला सप्तमी, पंचक समाप्त 27:39 […]

विधानसभा परिसर ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ :’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में आज राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामय कार्यक्रम में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए ’’उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार‘‘ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर एवं कैमरामेन’’ को राज्यपाल रमेन डेका ने शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, मान. संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, सांसद ज्योत्सना महंत, वीणा देवी सिंह एवं कौशिल्या साय उपस्थित थे । […]

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें- राज्यपाल

० छात्रों की शिकायतों और तनाव प्रबंधन पर विश्वविद्यालय विशेष रूप से ध्यान दें ० राज्यपाल ने ली शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर।राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने आज प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियोें की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाही को प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने सभी कुलपतियों से कहा है कि वे डीन स्टूडेंट वेलफेयर को सक्रिय करें और विद्यार्थियों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने सोशल मीडिया के इस दौर में छात्रों के तनाव प्रबंधन […]

केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालयों के सत्रह न्यायमूर्तियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को 17 उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादलों को अधिसूचित कर दिया। ये तबादले सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की 26 मई को की गई 22 सिफारिशों में से हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में इन न्यायाधीशों को नए उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरित न्यायाधीशों के नाम तेलंगाना उच्च न्यायालय से : 01. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल (मूल उच्च न्यायालय: मध्यप्रदेश) को कोलकाता हाईकोर्ट भेजा गया। 02. न्यायमूर्ति ताड़कमल्ला विनोद कुमार को मद्रास हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से : 03. न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला को दिल्ली हाईकोर्ट भेजा गया। 04. न्यायमूर्ति जयंती बनर्जी को कर्नाटक हाईकोर्ट भेजा गया। 05. […]