CG Crime : अभनपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी: बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर कर दी गई। बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल है। लोगों ने आनन-फानन में इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अभनपुर थाने के बिरोदा गांव की है। यहां बुजुर्ग पति-पत्नी की अज्ञात बदमाश द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या की खबर […]

हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों पर पुलिस ने कैसे शिकंजा : रोहित तोमर की पत्नी हुई अरेस्ट, ब्लैकमेल कर ब्याज वसूलने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने मंगलवार, 15 जुलाई को रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर के बारे में जानकारी जुटाएगी। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक भावना तोमर, शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी। वह कंपनी के नाम से जमीन का कारोबार करती थी। भावना पर आरोप है कि उसने 3 लाख रुपए की उधारी देकर एक जगुआर कार […]

सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी, जानें क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह पूरा माह भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। ऐसे में भक्त इस दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, शास्त्रों में सावन माह के लिए कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिनका व्यक्ति को ख्याल रखना चाहिए। ऐसा न करने से जातक को पुण्य की बजाए अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को सावन माह के दौरान कढ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए विस्तार से जानें […]

एथलीट फौजा सिंह हिट एंड रन केस मामले में फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार, गांव भाग गया था अमृतपाल

  जालंधर। दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन हादसे में हुई मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने एनआरआई युवक को गिरफ्तार किया है। अनिवासी भारतीय अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने फॉर्च्यूनर एसयूवी भी बरामद की है। जालंधर के करतारपुर स्थित दसूपुर गांव के निवासी ढिल्लों को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में उससे पूछताछ चल रही है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की एक सूची तैयार की थी। मंगलवार देर शाम अधिकारियों ने एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की […]

बॉलीवुड का फेवरेट कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra बनें पैरेंट्स, प्यारी बीटिया को दिया जन्म

मुंबई। बॉलीवुड का फेवरेट कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra अब पैरेंट्स बन चुके हैं. बॉलीवुड के गलियारों से बड़ी गुड न्यूज़ आई है। कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. भले ही कपल ने अभी तक इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन फैंस की खुशी देखने लायक है. सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है. सभी अपने फेवरेट स्टार कपल को नए जीवन के इस खूबसूरत पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. बेटी के जन्म की खबर से फैंस झूम उठे कुछ दिन पहले ही कियारा को अपने परिवार के साथ एक अस्पताल के बाहर स्पॉट […]

‘पंचायत’ के दामाद एक्टर आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, सोशल मीडिया में किया पोस्ट

मुंबई। ‘पंचायत’ सीरीज के दामाद एक्टर आसिफ खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ा, जिसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तुरंत सही इलाज मिलने की वजह से एक्टर की जान खतरे से बाहर है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट हार्ट अटैक के बाद नॉर्मल स्थित में आए आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पिछले 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है। जीवन छोटा है, एक दिन को भी हल्के में न लें, एक पल […]

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रीय हुआ मानसून, राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश, आज भी कई जिलों में अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से जमकर बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भी […]

आज का राशिफल 16 जुलाई : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि को भाग्य दिलाएगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। आपको अपना काम सावधानी बरते तो य़ह आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको अपने विरोधियों के सामने अधिक सतर्क रहना होगा। आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपका गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है इसलिए क्रोध पर भी आपको कंट्रोल करना होगा। वैसे आज बिजनेस और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप लोहा या प्रोपर्टी से संबंधित काम करते हैं तो यहां आपको फायदा हो सकता है। आज भाग्य आपका […]

आज का पंचांग 16 जुलाई : आज सावन कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 25, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 01, मुहर्रम 20, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 16 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : मुवानी से बोकटा जा रही जीप नदी में गिरी, 8 की मौत, 6 घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। वाहन में करीब 14 लोग थे। जीप के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आठ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव […]