मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, आरोप-पत्र दाखिल; ईडी की चार्जशीट में कई और नाम

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। इसमें कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है। मामला सितंबर 2018 का है, जब सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में भ्रष्टाचार, जालसाजी और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। क्या है […]

Non Veg Milk: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में ‘नॉन वेज मिल्क’ के कारण बात अटकी, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी व्यापार डील होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि 1 अगस्त 2025 से नए टैरिफ लागू होने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि वे भारत के साथ एक और ट्रेड डील कर सकते हैं। हालांकि, इस डील में ‘नॉन-वेज मिल्क’ को लेकर दोनों देशों के बीच बात अटकी हुई है। भारत और अमेरिका कई मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका की मुख्य मांग है कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को उसके लिए खोल दे। अमेरिका चाहता है कि उसके डेयरी प्रोडक्ट्स को भारत में आने की इजाजत मिले, ताकि लोग […]

स्वच्छ शहर सर्वेक्षण लीग : 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर,रायपुर राज्य का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर

० बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा और कुम्हारी 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे साफ शहर ० सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने बनाई जगह ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नगरीय निकायों को दी बधाई रायपुर।केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी […]

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी सुलभ : मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

० प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था रायपुर। प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय […]

स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड : इंदौर 8वीं बार बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर,लगातार जीता अवार्ड, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर

दिल्ली। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। ऐसे ही सूरत को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। इस बार इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर लीग में शामिल किया गया। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंदौर ने सुपर लीग 2024-25 में भी बाजी मार ली है। सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू […]

रायपुर में प्री दर्शन समिट: स्पिरिचुअल टूरिज्म पर नीति और संभावनाओं पर हुई गहन चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्पिरिचुअल टूरिज़्म को नई पहचान दिलाने की दिशा में सोमवार को रायपुर के उद्योग भवन स्थित टूरिज्म विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक अहम राउंड टेबल मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और DLA (Development Leader’s Allaince) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘प्री दर्शन समिट’ के तहत हुई। बैठक में धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक आस्था स्थलों को पर्यटन से जोड़ने, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, और कम-ज्ञात लेकिन गहराई से जुड़े स्थलों को प्रमोट करने जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विवेक आचार्य, प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड,संदीप ठाकुर, DGM, छत्तीसगढ़ टूरिज़्म,जसब्रीत भाटिया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (CGTTA),संकल्प शुक्ला, संस्थापक, DLA,पुरातत्व […]

छग विस के मानसून सत्र का चौथा दिन : खाद संकट पर विपक्ष ने कृषि मंत्री को घेरा, गर्भगृह में पहुंचकर लगाए नारे, किया वॉकआउट

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन खाद संकट पर विपक्ष ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल के सदस्यों ने पहले गर्भगृह में पहुंचकर ‘खाद की कालाबाजारी बंद करो’ जैसे नारे लगाए, इसके बाद सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सदन ने प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश खाद की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने खाद का पूछा कि जून तक करीब आधा भंडारण हुआ है आपूर्ति का क्या प्लान है? कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भारत सरकार से लगातार संपर्क में है, किसी तरह की कोई कमी खाद की नहीं हो इसपर नजर है, […]

राजधानी में एक और साइबर ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवती ने व्यापारी से ठग लिए 28 लाख

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश भर में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यवसायी से शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 28 लाख रुपये की ठगी की गई है। जानकारी के अनुसार, अमृत ट्रेडिंग के संचालक मोहिंदर पाल सिंह खुराना को एक अज्ञात युवती ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, फिर व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क में आई। युवती ने शेयर बाजार में तेज़ कमाई और मुनाफे का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित व्यवसायी से HDFC बैंक के एक खाते में करीब 28 लाख रुपये […]

Pradosh Vrat : सावन में कब है प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सावन मास में प्रदोष व्रत रखने का बड़ा महत्व है। शिवजी के प्रिय मास सावन में भोलेनाथ को समर्पित प्रदोष व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। और भगवान शिव अपने भक्तों को सुख, शांति और लंबी आयु प्रदान करते हैं। इसके साथ ही शिव पुराण में लिखा गया है कि प्रदोष व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे शिव धाम में शिव चरणों में जगह मिलती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सावन मास में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रदोष व्रत […]

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : डबल डेकर बस और कैंटर की हुई भिंड़त, एक की मौत, 30 घायल

जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि बिहार से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस रोड़ी से लदे हुए कैंटर में पीछे से घुसी। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे के निजी सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।