मुख्यमंत्री ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ : जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

रायपुर।नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अतिआधुनिक सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमियों को नये साल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों का आनंद लिया जा सकता है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा के साथ ही फुटबाल ग्राऊंड […]

डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिल रहा भरपूर समर्थन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले में 217 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर।श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हमारा संकल्प है कि-हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारेंगे। डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने सड़क और हवाई कनेक्टीविटी के साथ-साथ कई रेल परियोजनाओं की भी मंजूरी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया है। सबका साथ-सबका प्रयास और सबका विकास के क्रम में महासमुंद जिले में विकास का पहिया अब तेजी से घूम […]

आज का राशिफल 7 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

​मेष राशि, दिन की अपेक्षा शाम सुखद रहेगा मेष राशि के लिए आज का दिन धूप छांव सा रहेगा। दिन के आरंभ में कुछ उलझन और परेशानी रहेगी लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल हो जाएगी। छात्रों को आज शिक्षा में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो जाएगा। नौकरी में आज अधिकारी की दृष्टि आपके काम पर बनी रहेगी इसलिए काम में लापरवाही से आपको बचना होगा। लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज कुछ उलझन के बाद काम बन जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले किसी […]

आज का पंचांग 7 जनवरी : आज पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 17, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 24, रज्जब 06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 50 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा

गरियाबंद। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर होगें। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी तथा संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने जिला अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर उनका जोशीला स्वागत किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में वे जिला के महामंत्री रहे है। इसके पहले दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है। लंबे समय से निष्ठाभाव से संगठन में काम करने का प्रतिफल उन्हे मिला। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू भी मौजुद थे। इसके पहले जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यालय […]

नक्सल हमले में 9 जवान शहीद : गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के बलिदान के बाद किया वादा, ‘लाल आतंक’ के खात्मे की डेडलाइन तय

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों को खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शाह ने कहा कि एक आईईडी विस्फोट में डीआरजी के जवानों के बलिदान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शाह ने आगे कहा कि इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत में […]

बीजापुर नक्सल हमला : धमाका इतना जोरदार था, 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटके मिले गाड़ी के पुर्जे; सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ की जा रही कार्रवाई से बौखलाए माओवादियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में जवानों के वाहन पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसमें एक ड्राइवर समेत नौ जवान बलिदान हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। […]

नगरीय निकाय चुनाव : महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए कल होगी आरक्षण प्रक्रिया

रायपुर।नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक […]

हसदेव क्रिएटर्स हब से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने जांजगीर में अत्याधुनिक स्टुडियो का किया शुभारंभ ० सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स व गायकों के सपनो को मिलेगी नई ऊचाईयां रायपुर। नए साल में जांजगीर चांपा क्षेत्र के युवाओं को उनकी रचनात्मकता को निखारने के लिए ग्लोबल मंच मिल गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर में हसदेव क्रिएटर हब का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमार्ट परिसर में स्थापित इस अत्याधुनिक स्टूडियो से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स व गायकों को अपनी सृजनशीलता और रचनात्मकता को देश-दुनिया के सामने लाने और उसे निखारने का ग्लोबल मंच मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने स्टूडियो में पॉडकास्ट के माध्यम से इंटरव्यू भी दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव […]

ग्रामीण भारत में वित्तीय क्रांति: कैसे हैदराबाद की वियोना फिनटेक बदल रही है भारत का फिनटेक परिदृश्य

  बिजनेस न्यूज़। भारत का फिनटेक क्षेत्र हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। डिजिटल नवाचार और मोबाइल-आधारित वित्तीय सेवाओं के प्रसार ने इस बदलाव को संभव बनाया है। इस विकासशील क्षेत्र में, हैदराबाद स्थित वियोना फिनटेक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए। अपनी प्रमुख सेवाओं ViyonaPay और GraamPay के साथ, वियोना फिनटेक ग्रामीण समुदायों को सशक्त बना रही है और वित्तीय सेवाओं की पहुंच को नए आयाम दे रही है। ग्रामीण भारत में वित्तीय सेवाओं की नई शुरुआत ग्रामीण भारत लंबे समय से औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से वंचित रहा है। बैंकिंग ढांचा सीमित […]