राष्ट्रीय शिक्षा नीति नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी : कुलपति महादेव कावरे

० पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के पुनः उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में लागू स्नातक पाठ्यक्रमों में नई शिक्षा नीति की एक वर्ष की सफलता और आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति न केवल नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि युवाओं को उनकी स्थानीय ज्ञान एवं परंपरा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक […]

कुटेला चौक से बेलमुंडी तक की सड़क अत्यंत जर्जर ,विधायक से की जाएगी मांग

० सड़क से लगे 8 पंचायतो के 3 लाख ग्रामीण हो रहे परेशान ० 16किलोमीटर की दूरी को तय करने में लगता है 2 घंटो से अधिक समय दिलीप सरायपाली। सरायपाली कुटेला चौक से बेलमुंडी बलौदा तक कि सड़के अत्यंत जर्जर व सड़क में बड़े बड़े गड्ढों के होने के कारण आवागमन काफी कष्टप्रद हो गया है । लगभग 16 किलोमीटर की इस सड़क के किनारे ही 8 ग्राम पंचायतें है जबकि इन पंचायतो के आसपास ही 10 पंचायते लगी हुई है । बेलमुंडी , हरबनपुर , टेमरी , कोटद्वारी , गेर्रा , छिबर्रा आदि ग्रामो के ग्रामीणों ,व्यापारियों व किसानों को सरायपाली मुख्यालय आना होता है तो यही सबसे […]

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी-उत्तराखंड सरकार से पूछा – कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को क्यों लगाना होगा QR कोड? जवाब के लिए दिया एक हफ्ते का समय

नई दिल्ली। सावन महीने के शुरू होते ही पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकल रही है। लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री अलग-अलग जगहों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने जा रहे हैं। कई राज्यों में कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार ने कांवड़ रूट के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की है, जिसे लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सवाल पूछा है। यूपी और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ मार्ग पर सभी दुकानदारों को क्यूआर कोड (QR Code) लगाने का आदेश दिया है, जिसमें दुकान के मालिक की पूरी पहचान मौजूद रहेगी। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्य सरकारों से इस फैसले […]

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी टेंपों ट्रेवलर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 19 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक टेंपों ट्रेवलर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पोंडा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरा एक टेंपों ट्रेवलर अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।   हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि […]

ED ने दुर्ग में होटल कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश, पिछली सरकार में मिला था मिड दे मील का काम

भिलाई। ED ने दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी है. वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था. वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन प्रारंभिक कार्रवाई में अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि […]

विस का मानसून सत्र : प्रश्नकाल में पूर्व सीएम बघेल ने उठाया जल जीवन मिशन का मामला, विपक्ष के विधायकों ने किया वॉक आउट

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है. इस पर विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही और जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया. इससे पहले जल जीवन मिशन मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. भारी हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा. डॉ. रमन सिंह ने कहा, प्रश्नकाल […]

दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में दो महिलाओं में ऐसी हुई लड़ाई कि मच गया हड़कंप, पायलट को लौटना पड़ा वापस

  दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) से स्पाइसजेट के एक विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। रनवे से टेकऑफ करने से पहले ही विमान में बैठी दो महिलाएं अचानक से लड़ने लगीं। दोनों की लड़ाई इस हद तक बढ़ी कि पायलट को विमान वापस ले जाना पड़ा।यह घटना स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 की है। दिल्ली से मुंबई जा रही इस फ्लाइट ने सोमवार को IGIA से उड़ान भरने को तैयार था और कुछ ही देर में फिर से दिल्ली एअरपोर्ट पर लौटना पड़ा। फ्लाइट के टेकऑफ करने से पहले ही विमान में बैठी दो महिला पैसेंजर्स में लड़ाई शुरू हो गई। दोनों की लड़ाई इस […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार

० मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम ० मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक अनुकरणीय रणनीतिक पहल करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है। ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के 12वें चरण ने न […]

जन संस्कृति मंच का 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में रंगकर्मी जहूर आलम अध्यक्ष तथा लेखक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह महासचिव चुने गए

  रॉंची। जन संस्कृति मंच का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 जुलाई को सोशल डेवलपमेंट सेंटर, रांची (झारखंड) में फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ सृजन और संघर्ष के संकल्प व आगे की कार्य योजना तथा पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद के चुनाव के साथ संपन्न हुआ। इसमें बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से तीन सौ से अधिक लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सोशल एक्टिविस्ट डॉ नवशरण सिंह ने कहा कि आज फ़ासीवाद का चौतरफा हमला हो रहा है। आज लोगों का साथ में मिलना-जुलना और बैठना भी आपराधिक गतिविधि मानी जा सकती […]

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 9 में यलो अलर्ट,बारिश की गतिविधि कम होने से बढ़ी उमस और गर्मी

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव बंगाल और बांग्लादेश की ओर बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से है, जो प्रदेश में बारिश और तूफान के लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर सहित […]