108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन 11000 दीपकों से जगमग हुआ यज्ञ स्थल
गरियाबंद।राष्ट्रजागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शीत लहर होने के बावजूद गरियाबंद के गांधी मैदान में सुबह से ही हजारों लोगों ने महायज्ञ में भाग लेकर धर्मलाभ लिया। विशाल वेदीय दीप महायज्ञ में सायं कालीन कार्यक्रम के दौरान प्रज्वलित 11000 दीपकों से गरियाबंद का गांधी मैदान में दीपावली का वातावरण नजर आया।भगवान राम के अयोध्या लौटने पर जो माहौल था ठीक वैसे ही गरियाबंद की नगरी अयोध्या धाम से कम नहीं लग रही थी।देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या हरिद्वार से गरियाबंद पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी श्रीमति कौशल्या देवी साय जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल भी […]



