पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, ननकीराम कंवर से जुड़ा है मामला

कोरबा। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर ने पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर से जुड़ी एक पोस्ट डिलीट करने के लिए सख्त लहजे में नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत की ओर से जारी नोटिस में दुर्भावनापूर्ण तरीके से फोटोग्राफ्स को प्रसारित करने के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जयसिंह ने इस पोस्ट में कलेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर खड़े हैं जबकि कलेक्टर बैठे हुए हैं। बहरहाल, जयसिंह अग्रवाल जैसे कई बार के विधायक और मंत्री रह चुके कांग्रेसी नेता को कलेक्टर का नोटिस मिलने से राजनैतिक गलियारे में खलबली मच गई है। जानकारों […]

कटनी में हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति

– आर बी सिंह ने उठाया प्रदेश में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण का मुद्दा – लक्ष्य 2028 को लेकर कार्य कर रही अपना दल (एस) कटनी। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल प्रदेश में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कटनी पहुंचे, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी के पटेल ने की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन […]

मुख्यमंत्री से भूमि संसाधन सचिव ने की मुलाकात ,भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व न्यायालयों में मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर हुई चर्चा

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भू-अभिलेख प्रणाली को सुदृढ़ करने, भूमि सर्वेक्षण में तकनीकी नवाचारों के उपयोग, तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार भू-राजस्व दस्तावेजों को अद्यतन करने और आवश्यक सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड जितने व्यवस्थित होंगे, राजस्व न्यायालयों में मामलों का निपटारा उतना ही शीघ्र और प्रभावी […]

“स्कूटी दीदी” बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री साय ने सराहा एनु का जज़्बा

  ० छत्तीसगढ़ की बेटियाँ अब केवल लाभार्थी नहीं, बन रहीं सामाजिक परिवर्तन की भी वाहक- मुख्यमंत्री ० भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव उमरदा की निवासी एनु आज पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ ही आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं। उनके साहस, समर्पण और संकल्प से छत्तीसगढ़ के गांवों की तस्वीर बदल रही है। एनु की प्रेरक यात्रा इस […]

छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का साकार होना

० श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली ट्रेन रायपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना हुई ० मंत्री टंकराम वर्मा ने दोपहर 01:00 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया रायपुर। मंगलवार को रायपुर संभाग के दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन रायपुर से दोपहर 1:00 बजे माननीय राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज अयोध्या धाम के लिए ट्रेन रवाना होने के अवसर पर रायपुर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। रायपुर रेल्वे स्टेशन का प्लेटफार्म नं 7, तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों […]

विधानसभा में कल होगा ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ ,उत्कृष्‍ट विधायकों एवं संसदीय पत्रकार एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर होंगे पुरस्कृत 

-सुश्री मैथिली ठाकुर देंगी सुगम संगीत की प्रस्तुति रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में बुधवार 16 जुलाई को सायं 06.00 बजे से वर्ष 2024 हेतु चयनित ‘‘उत्कृष्ट विधायकों’’ ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर’’ को राज्यपाल महोदय के कर-कमलों से पुरस्कृत किये जाने हेतु ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के पश्चात् समारोह में सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी । इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री  केदार कश्यप, मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में  शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण को […]

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका : फेमस एक्टर धीरज कुमार का निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान

मुंबई। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता, निर्माता और टीवी जगत के जाने-माने नाम धीरज कुमार का निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें तेज़ बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। धीरज कुमार ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता करियर शुरू किया था और बाद में प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के रूप में टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘ओम नमः शिवाय’, ‘साईं बाबा’, और ‘नीम नीम शहद शहद’ जैसे धारावाहिक उनके प्रोडक्शन के कुछ […]

स्पेस से सकुशल वापसी के बाद सामने आई Shubhanshu Shukla की पहली झलक, चेहरे पर गर्व और आंखों में चमक

दिल्ली । अंतरिक्ष के ऐतिहासिक सफर के बाद एक्ज़िओम-4 (Axiom-4) मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आई है। उनकी 22.5 घंटे की यात्रा के बाद ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में सफलतापूर्वक उतरा। स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेहरे में मुस्कान लिए ड्रैगन यान से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यान से बाहर निकलने के बाद मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ ड्रैगन अंतरिक्ष यान से बाहर आए और 18 दिनों में पहली बार गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया। सबसे […]

Breaking : प्रशांत महासागर में उतरा शुभांशु शुक्ला का यान,ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद लौटे वापस

दिल्ली। भारत का नाम रोशन कर रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आज दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे। शुभांशु को आईएसएस से धरती पर आने में लगभग साढ़े 22 घंटे लगे। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ। अनडॉकिंग (आईएसएस से अंतरिक्षयान से अलग होने) की प्रक्रिया भारतीय समयानुसार शाम लगभग 4:45 बजे हुई। 26 जून को ISS पर पहुंचे थे शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्षयात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु और […]

लक्ष्मीनारायण स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,बच्चों को वितरित किए गए स्टेशनरी

रायपुर। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीमती शारदा वर्मा मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । शिक्षा का जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान होता है इसी से आप हर उपलब्धि को हासिल कर सकती हैं । नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा कापी, पेन वितरण कर मिष्ठान से मुंह मीठा करके प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की स्थापना से आज तक के उल्लेखनीय सफर की जानकारी […]