नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने 108 कुण्डीय महायज्ञ के तैयारियों का जायजा लिया, हर संभव मदद का आश्वासन
गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बुधवार को, जिला मुख्यालय गरियाबंद में 3 जनवरी 6 जनवरी तक गांधी मैदान में होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल में बने यज्ञ कुंड, प्रवेश द्वार, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया। इसके आलावा मंगल भवन, भोजन कक्ष, स्टॉल, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष ने आयोजन समिति से भी चर्चा कर यज्ञ स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेमन ने उन्हें नगर पालिका की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही […]



