ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल , एक दिन पहले राजधानी में निकली मशाल रैली

रायपुर। मजदूर विरोधी श्रम संहिता की वापसी सहित केंद्र सरकार की मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटक, एच एम एस, एटक, सीटू, ऐक्टू सहित केन्द्र, राज्य, बैंक, बीमा, संगठित, असंगठित श्रमिकों के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आव्हान पर 9 जुलाई 2025 को होने जा रही देशव्यापी हड़ताल के पूर्व इस हड़ताल के साथ आम जनता को एकजुट करने 8 जुलाई को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मशाल/ कैंडल लाइट , मोटर साइकल रैली आयोजित की गई। रायपुर में यह रैली शाम छह बजे से कर्मचारी भवन सप्रे स्कूल से प्रारंभ होकर निगम कार्यालय, छोटापारा, कोतवाली, बिजली आफिस चौक से वापस सप्रे स्कूल पहुंचकर सभा में तब्दील […]

राजधानी के तेलीबांधा के जिम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग […]

छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल नहीं थमेगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 36 घंटो में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के […]

आज का राशिफल 9 जुलाई : कन्या, धनु और कुंभ राशि को चंद्राधि योग से मिलेगा जमकर लाभ, जानिए अपना भविष्यफल

​मेष राशि, आज किस्मत का साथ मिल सकता है मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि अच्छी बनेगी, लेकिन दूसरों के काम में जरूरत से ज्यादा ध्यान देना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। फिर भी आप धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका है तो उसमें राहत मिलने के आसार हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें। ​वृषभ राशि, अचानक हो सकता है […]

आज का पंचांग 9 जुलाई : आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 18, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 25, मुहर्रम 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 09 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र अगले दिन तडत्रके 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। […]

कुलपति कावरे ने किया पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपतिश्री महादेव कावरे (आईएएस) ने आज विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। कुलपति श्री कावरे ने बालक एवं बालिका छात्रावास, मेस एवं कैंटीन, आवासीय परिसर, अतिथि गृह और निर्माणाधीन आडिटोरियम का आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्रावास में आवश्यक संधारण एवं बुनियादी सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। श्री कावरे ने दोनों छात्रावास भवनों को यूजीसी एवं शासन के निर्देशों एवं आधुनिक मापदंड के अनुरूप उन्नत करने, रिक्रेयेशन हॉल एवं पालकों के लिए सुव्यवस्थित अतिथि कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बालक एवं बालिका छात्रावास में अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया । बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग को रिपेयर करने, बॉलीबाल, […]

Smriti Irani अब फिर से करेंगी एक्टिंग , 25 साल बाद कमबैक पर बोलीं- ‘पार्ट टाइम एक्ट्रेस’,जल्द दिखेंगी क्यूंकि सास भी…. में

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तुलसी के किदार में अभिनेत्री स्मृति ईरानी करीब 25 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा से लौट रही हैं।लंबे समय से राजनीति के क्षेत्र में नाम रोशन करने वालीं स्मृति ने अपने कमबैक को लेकर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है कि एक्टिंग और पॉलिटिक्स के दायरे में वह खुद को आंकती हैं। पार्ट टाइम एक्ट्रेस और फुल टाइम लीडर  क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल के रिटर्न को लेकर स्मृति ईरानी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। […]

अगस्त में शुरू होगा बिग बॉस 19,टीवी पर नहीं पहले दिखेगा ओटीटी में, सलमान खान के साथ ये सेलेब्रिटीज शो करेंगे होस्ट

मुंबई। टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है। इस बार इसका 19वां सीजन होगा, जो 24 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। बाद में इसे कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सलमान खान पूरे सीजन शो को होस्ट नहीं करेंगे। वह केवल पहले कुछ हफ्तों तक नजर आएंगे और फिर बीच-बीच में एपिसोड्स में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज अलग-अलग चरणों में शो को होस्ट कर सकते हैं।   इस बार 5 महीने चलेगा शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर […]

स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी हुआ दिशा-निर्देश,मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम […]

Breaking ACB की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट की 54 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मुंगेली।मुंगेली में एसीबी की कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बृजेश सोनवानी बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ है और उसे ग्राम फंदवानी निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ललित सोनवानी की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ललित सोनवानी 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका आरोप है कि ग्रेच्युटी और अन्य सेवा निवृत्ति लाभ की प्रक्रिया में तेजी लाने के एवज में बृजेश सोनवानी ने उनसे 61,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के दौरान आरोपी द्वारा 7,000 रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। शिकायत की जांच की गई उसके […]