Congo Mine Collapse: मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसी, 10 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

इंटरनेशनल न्यूज़। कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में एक कारीगर सोने की खदान ढह गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात कबारे क्षेत्र के लुहिही नाम की खदान में हुआ, जो विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में है। मामले में विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त उप-गवर्नर दुनिया मसुम्बुको ब्वेंज ने जानकारी दी कि यह हादसा जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। बता दें कि मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। […]

Breaking : ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में रायपुर,दुर्ग,भिलाई समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने छत्तीसगढ़ के भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के मामले में प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। ACB-EOW Raid in CG: बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग और अन्य जिलों में की जा रही है। एसीबी और EOW की संयुक्त टीम ने इन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दस्तावेज़ और प्रमाण जुटाने की कोशिश की है जो भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।  

एपीसी की समीक्षा बैठक : दस साल पुरानी किस्मों के स्थान पर नई किस्मों को करें प्रमोट

० अमानक बीज-खाद, दवाई के मामलों में दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए ० सुशासन समाधान शिविरों में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आवेदन लेने की भी हो व्यवस्था ० कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने की रबी मौसम की प्रगति और आगामी खरीफ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा धमतरी। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने आज धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संभाग स्तरीय बैठक में विगत रबी मौसम की उपलब्धियों और आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में आगामी खरीफ मौसम में पिछले दस वर्षों से लगाई जा रही फसलों की किस्मों के स्थान पर नई किस्मों को प्रमोट करने के निर्देश अधिकारियों को […]

आज का राशिफल 25 अप्रैल : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिलेगा कलानिधि योग से मिलेगा फायदा,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,खर्चीला रहेगा दिन आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आज संभव है कि आपको नींद भी जल्दी नहीं आए। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो इसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 79% आपके पक्ष […]

आज का पंचांग 25 अप्रैल : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति वैशाख 05, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, द्वादशी, शुक्रवार,विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 13, शव्वान 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

पहलगाम हमले के बाद वायुसेना का ‘आक्रमण’ शुरू, इस युद्धाभ्यास में राफेल समेत कई लड़ाकू विमान दिखा रहे दम

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दियाहै। वायुसेना ने इस अभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ रखा गया है। वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में मुख्य लड़ाकू विमानों की टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें सबसे आगे राफेल लड़ाकू विमान हैं। भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की दो स्क्वाड्रन हैं, जो अंबाला (हरियाणा) और हाशिमारा (पश्चिम बंगाल) में तैनात हैं। पूर्व से कई लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमान पहुंचे इस युद्धाभ्यास में पायलट पहाड़ी और जमीनी दोनों ही लक्ष्यों पर हमला करने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं। युद्ध अभ्यास के लिए पूर्वी क्षेत्र से भी कई लड़ाकू […]

पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक में सरकार को सभी दलों ने दिया समर्थन, रिजिजू बोले- आतंक के खिलाफ देश एकजुट

  दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन में खत्म हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ तमाम दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया सर्वदलीय बैठक के बाद प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘रक्षा मंत्री ने सीसीएस की बैठक में पहलगाम में हुई […]

Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह और जयशंकर, दिया अपडेट

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, वहीं कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करें। इस बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। सर्वदलीय बैठक से पहले अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी है। पहलगाम […]

पहलगाम आतंकी हमला: सिंधु जल संधि रोकने से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र

इस्लामाबाद। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। भारत की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की। ये बैठक इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, महत्वपूर्ण मंत्री, शीर्ष सिविल और सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। पाकिस्तान की सुरक्षा परिषद में लिए गए फैसले -शिमला समझौता समेत सभी […]

‘आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया’: मुख्यमंत्री साय

० परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा ० मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार […]