केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार,ग्रेड ए में जुड़ा इनका नाम

  स्पोर्ट्स न्यूज़। बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं। इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी […]

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का ग्राम टेमरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ,विशेषज्ञों ने कहा कि जागरुकता के अभाव में बढ़ रही बीमारियां

० कैम्पों में आयुषमान कार्ड बनाए जाएं – श्री सवन्नी रायपुर।गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्दारा आज ग्राम टेमरी, माना में आय़ोजित निःशुल्क मेडिकल कैम्प में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उक्त बातें सामने आई। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने तथा समय समय पर परीक्षण व इलाज की आवश्यकता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम (क्रेड़ा) के अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि वे प्रयास करेगें कि आगामी  मेडिकल कैम्पों […]

Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी कब है, जानिए व्रत और पारण का सही समय

  Varuthini Ekadashi 2025 : वरुथिनी एकादशी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। एकादशी का व्रत करने वाले के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और उसके अनजाने में किए गए पाप कर्मों का नाश होता है। खास बात यह है कि वरुथिनी एकादशी के बारे में कहा गया है कि यह सौभाग्य को देने वाली और सभी पापों का नाश करने वाली है। यह एकादशी रखने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी कब है और इसके पारण का […]

Naxal Encounter: बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़,8 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी शामिल

रांची। बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बलों की टीम की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत अन्य अधिकारी कर रहे हैं। 8 नक्सली मारे गए अधिकारियों ने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान है। इसमें आठ नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एके47 और एक पिस्तौल सहित कई हथियार जब्त किए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों में से किसी के […]

बेंगलुरु : पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की पत्नी ने ही की हत्या! पुलिस का दावा- पति-पत्नी के बीच रोज होता था झगड़ा

  बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश की रविवार को बंगलूरू में घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। झगड़े के बाद उन्होंने ही पति की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 1981 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। एक मार्च, 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी बने थे। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश (68) सेवानिवृत्त होने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन […]

Cyclone : 50 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, आंधी- ओलावृष्टि के साथ 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  दिल्ली। देशभर में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है, जिससे भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां आने वाले दिनों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका है। उत्तर भारत: बर्फ, बारिश और बिजली की तिकड़ी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और मूसलधार बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी […]

CM साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। वे रविवार को देर रात रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बीएनएस के तहत अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, कानून की धाराओं में आ रही व्यावहारिक समस्याएं, उनके समाधान और राज्य में इसके क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।

आज का राशिफल 21 अप्रैल : वसुमति योग से वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, जानिए अपना भविष्यफल

​मेष राशि, कार्यों में व्यावहारिकता से होगा फायदा मेष राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलने की वजह से आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। साथ ही परिवार में आपको डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में व्यावहारिक रूप से जितनी सक्रियता दिखाएंगे, उतना ही लाभ अर्जित करेंगे। आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर तक आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। शाम को किसी मित्र के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उसकी मदद से धन लाभ के आसार हैं। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण […]

आज का पंचांग 21 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति वैशाख 01, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 09, शव्वान 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 11 बजे तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजे तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 21 अप्रैल 2025 […]

बंगाली नववर्ष उत्सव: बंग समुदाय ने बिखेरी बंगाली संस्कृति की छंटा

० “शुभो नवोबर्ष 1432!” सेक्टर 8 स्टील क्लब में सांस्कृतिक धूम भिलाई। भिलाई सेक्टर 8 स्टील क्लब में बंगाली नववर्ष को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सदस्यों ने भाग लिया और बंगाली संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम: समारोह में बंगाली सांस्कृतिक उत्सव की खूबसूरती को दर्शाते हुए पारंपरिक नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ हुईं। प्रतिभागियों ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक पोशाकों में सजी महिलाएँ और पुरुषों ने इस आयोजन को रंगीन बना दिया। पारंपरिक व्यंजनों की सुगंध: समारोह में बंगाली व्यंजनों की विशेष व्यवस्था थी। मेहमानों को पारंपरिक भोजन परोसे गए। इन […]