तेलीबांधा में कैफ़े में लगी आग, ऊपर अस्पताल होने से मच गया हड़कंप

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो […]

गिरीश शर्मा भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 से सम्मानित

० भोपाल में हुआ नेशनल कांफ्रेंस एवं सम्मान समारोह ,पद्मश्री विजय कुमार शाह ने किया भव्य समारोह में सम्मान गरियाबंद l भोपाल में आयोजित एक समारोह में गिरीश शर्मा को भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस राष्ट्रीय कांफ्रेस समिट एवं एवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर विजय कुमार शाह थे तथा समारोह में विशेष रूप से एयर कमोडियर सलमान अख्तर उपस्थित थे. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नेशनल कांफ्रेंस समिट एवं भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से अलग अलग क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने […]

Cold Wave: 12 राज्यों में तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 28 दिसंबर तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

  दिल्ली। देशभर में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जिससे ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 21 दिसंबर की रात श्रीनगर में माइनस 8 डिग्री तापमान के साथ 50 साल की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। यहां तक कि डल झील और बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा भी जम चुकी है। 12 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी मध्य प्रदेश के 14 जिलों […]

सिंगर सचेत-परंपरा के घर में गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा शहजादा

  मुंबई। साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। इस साल कई कपल्स की सूनी गोद भरी। अब इस लिस्ट में सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया। शादी के लगभग 4 साल बाद परंपरा की गोद में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। सिंगर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी कपल ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। सचेत परंपरा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कपल अपने हाथ पर नन्हें बच्चे के हाथ रखे है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-महादेव के आशीर्वाद के साथ हमें अपने प्यारे बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी […]

छत्तीसगढ़ समाज ने मनाई पूज्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म जयंती

रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज नामक प्रतिष्ठित संस्थान में राज्य के पूज्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष जागेश्वर दिसंबर में जन्मे महापुरुषों की जयंती का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह ने गुरु घासीदास जी के समावेशी समाज के सिद्धांत पर चर्चा किया। लोकप्रिय कवि  रामेश्वर वैष्णव ने प सुन्दर लाल शर्मा का काव्यात्मक वर्णन किया। मैंने ठाकुर प्यारेलाल की त्यागमूर्ति कहलाने के मायने की व्याख्या किया। प्रो के के अग्रवाल ने विधान पुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की अनकही बातों को प्रकट किया। सुधीर शर्मा ने समग्र चर्चा किया। घनाराम साहू आचार्य ने दुर्लभ प्रसंग जाहिर किया। इस अवसर पर काविश हैदरी ,संजीव […]

मसीही समाज ने राजधानी में निकाली क्रिसमस सद्भावना मेगा रैली, गूंजे प्रभु यीशु के जयकारे

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को मसीही समाज ने ख्रीस्त जन्मोत्सव पर क्रिसमस सदभावना मेगा रैली निकाली। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली में 10 हजार मसीहीजन जुटे। रैली में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पपंरा व सदभावना नजर अाई। प्रभु यीशु के जयकारों से राजधानी के प्रमुख मार्ग गूंजते रहे। कैथोलिक डायसिस के अार्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, छत्तीसगढ़ डायसिस सीएनअाई की बिशप डॉ. सुषमा कुमार, डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस, कोषाध्यक्ष जयदीप राबिंसन, विकासर जनरल फादर सेबेस्टियन, फादर जॉन जेवियर अादि ने रैली की अगुवाई की। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल थे। हिंदु, मुस्लिम, सिख जैन अादि संगठनों ने की जगह जगह रैली अगवानी कर स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ […]

दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन आज सीएम साय इन्वेस्टर्स मीट में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे.

बीजापुर में नक्सलियों लगाए थे स्पाइक होल,सर्चिंग में निकले जवान आए चपेट में ,एक घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार की है, जब सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह नक्सली हमला बासागुड़ा थानाक्षेत्र के पुन्नूर में हुआ। घायल जवान की पहचान आशीष नाग के रूप में हुई है जो दंतेवाड़ा DRG में पदस्थ हैं। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जवान की संयुक्त टीम रविवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए स्पाइक की चपेट में आकर जवान घायल […]

सनी लियोनी के नाम पर युवक ले रहा था महतारी वंदन योजना का लाभ, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना में बड़ा झोल सामने आया है। बस्तर जिले के तालुर गांव में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ। पुलिस ने इस योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।   बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ […]

पुणे में हादसा : फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को डंपर ने कुचला, तीन की जान गई

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को कुचल दिया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, डंपर का चालक नशे में था। डंपर भार्गव बिल्टवेज एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने रात 12 बजे के बाद की है। पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी जोन 4 हिम्मत जाधव ने बताया कि पुणे शहर के वाघोली चौक इलाके में कल रात करीब 1 बजे फुटपाथ पर सो रहे दो बच्चों समेत तीन […]